Last Updated:
Rang Panchami 2025 Date: रंग पंचमी का पर्व बहुत खास होता है. इसकी कहानी देवी-देवताओं से जुड़ी है. जानें सारी डिटेल्स.
रंग पंचमी
हाइलाइट्स
- रंग पंचमी 2025 का पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा.
- रंग पंचमी पर देवी-देवता होली खेलने धरती पर आते हैं.
- रंग पंचमी पर होली खेलने से दुख-दर्द दूर होते हैं.
Rang Panchami 2025 Date: होली के त्यौहार के बाद सनातन धर्म में रंग पंचमी का त्यौहार भी बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है. जिस तरह दीपावली का पर्व मनाया जाता है. इस तरह होलिका दहन से लेकर रंग पंचमी तक 5 दिनों तक होली का त्यौहार भी मनाया जाता है. रंग पंचमी वैसे तो पूरे भारत में मनाया जाता है. लेकिन इंदौर में इसकी रौनक खास होती है.
धर्म ग्रंथो के अनुसार रंग पंचमी का त्योहार तामसिक गुण और राज्यसिक गुण पर सत्यगुण की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस साल कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का पर्व? क्या है महत्व? आप भी जानें.
कब है रंग पंचमी 2025?
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन देवी देवता होली खेलने के लिए धरती पर आते हैं. अपने भक्तों की सभी मनोकामना को पूरा करते हैं. इस दिन देवी देवताओं सॉन्ग होली खेलने के लिए हवा में रंग उड़ाया जाता है. क्योंकि देवता वायु रूप में धरती पर आते हैं.
इसे भी पढ़ें – इन 3 तारीख पर जन्मे लोग होते हैं भाग्यशाली…शनिदेव बरसाते हैं कृपा, हर काम में मिलती है सफलता!
रंग पंचमी के दिन देवी देवताओं के साथ होली खेलने से सभी दुख दूर भी होते हैं. ऐसी मान्यता है इस वर्ष रंग पंचमी का पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा, जिसमें कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 18 मार्च को रात्रि 10 मिनट से शुरू होकर 19 मार्च को दोपहर 12:36 पर समाप्त होगी.
सारे दुख-दर्द होंगे दूर
रंग पंचमी के दिन धार्मिक मान्यता है कि इस दिन धरती पर समस्त देवी देवता होली खेलने के लिए आते हैं. इस दिन लोग वायु में रंग और गुलाब उड़ाते हैं. कहा जाता है कि वायु में रंग और गुलाब उड़ने से देवता के साथ होली खेला जाता है. ऐसा करने से जीवन की सभी मनोकामना पूरी भी होती है साथ ही दुख दर्द भी दूर होता है.
March 15, 2025, 09:19 IST
कब है रंग पंचमी? सारे सारे दुख-दर्द दूर करने के लिए करें ये उपाय
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







