Google search engine
Home Uncategorized Ravan Putla Dahan 2024: अक्टूबर में त्योहारों की धूम, नवरात्रि के बाद...

Ravan Putla Dahan 2024: अक्टूबर में त्योहारों की धूम, नवरात्रि के बाद कब जलेगा रावण?

0
4


लखेश्वर यादव/ जांजगीर चांपा: वर्ष 2024 का सितम्बर माह समाप्त होने वाला है और अक्टूबर महीना जल्द ही शुरू होने वाला है. वहीं हिंदू धर्म में बारहों मास का विशेष महत्व है, क्योंकि हर माह में अलग-अलग देवी-देवताओं के लिए व्रत और त्योहार होते हैं. जैसे कि सितम्बर माह में गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, बेटा दुतिया व्रत, पूर्वजों को श्राद्ध देने के लिए पितृपक्ष मनाया गया है. अब कुछ दिन बाद सितंबर का माह समाप्त हो जाएगा और अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है. इस महीने में कई महत्वपूर्ण और बड़े-बड़े त्योहार आने वाले हैं. आइए जानते हैं, कि इस महीने में कौन कौन से त्योहार कब मनाए जाएंगे.

अक्टूबर महीने में आने वाले तीज त्यौहार
01 अक्टूबर, मंगलवारः चतुर्दशी श्राद्ध
02. अक्टूबर, बुधवारः अश्विन अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या, गांधी जयंती (सर्वपितृ अमावस्या आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है. इस दिन पितरों का श्राद्ध करके उन्हें विदा किया जाता है.)
03. अक्टूबर, गुरुवारः शरदीय नवरात्रि शुभारंभ
(शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से होता है. इन 9 दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है.)
11. अक्टूबर, शुक्रवारः दुर्गा महा नवमी पूजा और दुर्गा महा अष्टमी पूजा
12. अक्टूबर, शनिवारः दशहरा, शरद नवरात्रि का पारण, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी
(दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. इसी दिन रावण का पुतला दहन किया जाएगा.)
13. अक्टूबर, रविवारः पापांकुशा एकादशी
(इस व्रत को करने से व्यक्ति की तीन पीढ़ियों को पापों से मुक्ति मिलती है.)
15. अक्टूबर, मंगलवारः प्रदोष व्रत (शुक्ल)
16. अक्टूबर, बुधवारः शरद पूर्णिमा
(इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है.)
18. अक्टूबर, शुक्रवारः कार्तिक मास आरंभ
20. अक्टूबर, रविवारः संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ
(करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं.)
24. अक्टूबर, गुरुवारः अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
29. अक्टूबर, मंगलवारः धनतेरस (इस दिन सोना, चांदी, बर्तन की खरीदारी करना शुभ माना जाता है.)
30. अक्टूबर, बुधवारः नरक चतुर्दशी, हनुमान पूजा
31. अक्टूबर, गुरुवारः दीपावली (दिवाली का पर्व कार्तिक माह की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here