Last Updated:
Ravana Wife Mandodari: मंदोदरी का विवाह लंकापति रावण से हुआ था, जो अपने पराक्रम और विद्वता के लिए प्रसिद्ध था. मंदोदरी न केवल रावण की पत्नी थीं, बल्कि उसकी सलाहकार और मार्गदर्शक भी थीं.
कौन थीं मंदोदरी
Ravana Wife Mandodari: रामायण में रावण का चरित्र जितना जटिल है, उतना ही गहरा प्रभाव उसकी पत्नी मंदोदरी का भी है. मंदोदरी अपनी सुंदरता, बुद्धिमत्ता और धर्मपरायणता के लिए जानी जाती है. वो रावण की गाथा का एक अभिन्न अंग हैं. आईये, मंदोदरी के जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डालते हैं.
मंदोदरी का जन्म और प्रारंभिक जीवन:
मंदोदरी मयासुर नामक एक महान असुर और अप्सरा हेमा की पुत्री थीं. उनका जन्म एक दिव्य संयोग से हुआ था. कुछ कथाओं के अनुसार, मंदोदरी का पूर्व जन्म मधुरा नामक एक अप्सरा का था, जो माता पार्वती की भक्त थी.
ये भी पढ़े: माघ महीने में तुलसी पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज, घर में आएगी तंगी
रावण से विवाह और लंका की महारानी:
मंदोदरी का विवाह लंकापति रावण से हुआ था, जो अपने पराक्रम और विद्वता के लिए प्रसिद्ध था. मंदोदरी न केवल रावण की पत्नी थीं, बल्कि उसकी सलाहकार और मार्गदर्शक भी थीं. उसने रावण को हमेशा धर्म का मार्ग अपनाने की सलाह दी, लेकिन रावण अपने अहंकार में अंधा था.
सीता हरण और मंदोदरी का विरोध:
जब रावण ने सीता का हरण किया, तो मंदोदरी ने इसका घोर विरोध किया. उसने रावण को समझाने की बहुत कोशिश की कि वह जो कर रहा है वह अधर्म है और इसका परिणाम विनाशकारी होगा. लेकिन रावण ने उनकी बात नहीं मानी.
ये भी पढ़े: Shukra Rahu Yuti 2025: 28 जनवरी को होगी शुक्र-राहु की युति, मिथुन समेत ये 5 राशिवाले काटेंगे चांदी, चारों ओर से होगा लाभ!
रावण की मृत्यु के बाद:
रावण की मृत्यु के बाद, भगवान राम ने विभीषण को लंका का राजा बनाया और मंदोदरी को विभीषण से विवाह करने का प्रस्ताव दिया. मंदोदरी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और लंका की महारानी बनी रही. विभीषण और मंदोदरी के विवाह में काफी विरोधाभास है, कई जगह इनके विवाह का उल्लेख किया गया है और कुछ जगहों पर ये भी वर्णन है कि मंदोदरी ने विधवा जीवन काटने ही अपने लिए सही समझा.
मंदोदरी के अनसुने पहलू:
मंदोदरी को पंच कन्याओं में से एक माना जाता है, जिन्हें चिरकुमारी कहा जाता है. यह माना जाता है कि मंदोदरी ने ही रावण के मनोरंजन के लिए शतरंज के खेल का आविष्कार किया था. मंदोदरी का चरित्र रामायण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. वह एक आदर्श पत्नी, एक बुद्धिमान सलाहकार और एक धर्मपरायण स्त्री का प्रतीक है.
January 17, 2025, 12:44 IST
अप्सरा से मंदोदरी कैसे बनीं रावण की पत्नी? जानें उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें







