Friday, March 6, 2026
34 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

saraswati puja ke padhnai। सरस्वती पूजा के दिन पढ़ाई करना चाहिए या नहीं


Saraswati Puja Ke Din Padhai: हर साल सरस्वती पूजा या बसंत पंचमी के आस-पास एक सवाल ज़रूर उठता है-क्या सरस्वती पूजा के दिन पढ़ाई करनी चाहिए या नहीं? कई घरों में बड़े-बुज़ुर्ग कहते हैं कि आज के दिन किताबें नहीं खोलनी चाहिए. कुछ लोग मानते हैं कि पढ़ाई करने से देवी सरस्वती नाराज़ हो जाती हैं, तो कुछ का कहना होता है कि पूजा के दिन सिर्फ पूजा-पाठ होना चाहिए, पढ़ाई नहीं. इसी वजह से बच्चों और स्टूडेंट्स के मन में कंफ्यूजन बना रहता है. कई बार ऐसा भी देखा गया है कि सरस्वती पूजा के दिन किताबें देवी की मूर्ति के नीचे रख दी जाती हैं और पूरे दिन उन्हें छुआ भी नहीं जाता. धीरे-धीरे यही परंपरा लोगों के मन में यह धारणा बना देती है कि इस दिन पढ़ना गलत है. लेकिन क्या वाकई शास्त्रों में ऐसा लिखा है? अगर अगले दिन एग्ज़ाम हो और आज सरस्वती पूजा पड़े, तो क्या पढ़ाई छोड़ देनी चाहिए? क्या माता सरस्वती ज्ञान की देवी होकर खुद ही पढ़ाई से मना करेंगी? इन सारे सवालों का जवाब सिर्फ सुनी-सुनाई बातों से नहीं, बल्कि सही अर्थ और परंपरा को समझकर ही मिल सकता है. इस आर्टिकल में हम साफ़ और आसान भाषा में जानेंगे कि सरस्वती पूजा के दिन पढ़ाई को लेकर असली सच्चाई क्या है, शास्त्र क्या कहते हैं और हमें आज के समय में क्या करना चाहिए.

सरस्वती पूजा से जुड़ी आम धारणा
लोगों के बीच सबसे बड़ी धारणा यही है कि सरस्वती पूजा के दिन पढ़ना मना होता है. इसका एक कारण यह भी है कि कई घरों में इस दिन किताबें पूजा में रख दी जाती हैं और पूरे दिन उन्हें खोला नहीं जाता. बच्चों को भी कहा जाता है कि आज पढ़ाई मत करो. धीरे-धीरे यह बात इतनी फैल गई कि लोग बिना कारण जाने ही इसे सच मानने लगे,लेकिन असल में यह पूरी सच्चाई नहीं है.

शास्त्रों में क्या कहा गया है?
अगर बात शास्त्रों की करें, तो वहां कहीं भी यह नहीं लिखा कि सरस्वती पूजा के दिन पढ़ाई करना गलत है.
असल में एक शब्द आता है “अनध्ययन”, जिसे लोग गलत तरीके से समझ लेते हैं. अनध्ययन का मतलब यह नहीं होता कि पढ़ाई ही नहीं करनी है. इसका सीधा मतलब होता है कि उस दिन वेदों का पाठ नहीं किया जाता. यह नियम खास तौर पर वेद पढ़ने वालों के लिए बताया गया है, न कि स्कूल, कॉलेज या आम पढ़ाई के लिए, न लोगों ने इस बात को पूरे पढ़ने-लिखने पर लागू कर दिया, जो सही नहीं है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

छोटे बच्चों की परंपरा क्या बताती है?
सरस्वती पूजा के दिन एक बहुत सुंदर परंपरा भी होती है. छोटे बच्चों को पहली बार अक्षर लिखवाए जाते हैं. माता-पिता उनका हाथ पकड़कर कुछ लिखवाते हैं, जिसे कई जगह “विद्यारंभ” कहा जाता है.

अब ज़रा सोचिए-
अगर इस दिन पढ़ना गलत होता, तो बच्चों को पहली बार अक्षर क्यों लिखवाए जाते? यही बात साफ़ बताती है कि सरस्वती पूजा का दिन पढ़ाई से दूर रहने का नहीं, बल्कि पढ़ाई की शुरुआत का दिन है.

saraswati puja

एग्ज़ाम हो तो क्या पढ़ना चाहिए?
मान लीजिए कल आपका एग्ज़ाम है और आज सरस्वती पूजा. ऐसे में पढ़ाई छोड़ देना समझदारी नहीं है.
यह सोचना कि “आज पूजा है, इसलिए मैं नहीं पढ़ूंगा” खुद के भविष्य के साथ गलत करना है.

सरस्वती माता ज्ञान की देवी हैं. वह चाहेंगी कि उनके भक्त पढ़ें, आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य पूरे करें.

पूजा और पढ़ाई में संतुलन कैसे बनाएं?
सरस्वती पूजा के दिन आप यह कर सकते हैं:
-सुबह पूजा करें
-माता सरस्वती का आशीर्वाद लें
-थोड़ी देर किताबें पूजा में रखें
-फिर पढ़ाई करें

इस तरह पूजा का सम्मान भी रहेगा और पढ़ाई भी नहीं छूटेगी.

saraswati puja

गलत बात कहने वालों को क्या जवाब दें?
अगर कोई आपसे कहे कि सरस्वती पूजा के दिन पढ़ना पाप है, तो आप उन्हें शांति से यह बात समझा सकते हैं कि:
-शास्त्रों में सिर्फ वेद पाठ की बात कही गई है
-आम पढ़ाई पर कोई रोक नहीं है
-खुद परंपराएं पढ़ाई के पक्ष में हैं

सरस्वती पूजा और पढ़ाई का सही मतलब
सरस्वती पूजा का मतलब किताबें बंद करना नहीं, बल्कि ज्ञान का सम्मान करना है.
यह दिन पढ़ाई छोड़ने का नहीं, बल्कि और मन लगाकर पढ़ने का है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img