Shani Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर सभी ग्रहों का गोचर होता है. गोचर करने के साथ ही सभी ग्रह शुभ और अशुभ दृष्टि भी डालते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन समेत देश दुनिया के साथ राशि चक्र के 12 राशि के जातक पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर प्रभाव भी देखने को मिलता है. ज्योतिष गणना के अनुसार 22 नवंबर को शुक्र और शनि अपने गोचर के दौरान एक दूसरे से 60 और 300 डिग्री कोण पर स्थित होकर अपनी चाल चलेंगे.
जब दो ग्रह एक दूसरे से तृतीय अथवा एकादशी भाव में रहते हैं. तब यह कोणीय स्थिति बनती है और शुक्र तथा शनि के इस त्रीएकादश कोणीय संयोग को लाभ दृष्टि कहा जाता है. ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत इस दृष्टि से बदल सकती है. साथ ही धन दौलत में भी बढ़ोतरी हो सकती है.
शनि के गोचर से इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
दरअसल अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि 22 नवंबर से लाभ दृष्टि का सहयोग शुक्र और शनि की वजह से बन रहा है, जिसका प्रभाव राशि चक्र के 12 राशि पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा. इसमें वृषभ तुला तथा वृश्चिक राशि के जातक को आकाश में धान की प्राप्ति हो सकती है. कार्य स्थल में नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातक के लिए यह लाभ दृष्टि योग काफी लाभदायक साबित होगा. कार्य करने की शैली में निखार आएगा. नौकरी की तलाश पूरी होगी. सफलता मिल सकती है. व्यापारियों में अच्छा लाभ हो सकता है. कारोबार में विस्तार हो सकता है.
इसे भी पढ़ें – Vastu Dosh: घर से दूर नहीं हो रहे क्लेश, धन की तंगी कर रही है परेशान? तो जरूर करें ये अचूक उपाय
तुला राशि:
तुला राशि के जातक के लिए आकस्मिक धन का लाभ होगा कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी कारोबार के संबंध में यात्रा कर सकते हैं. निवेश से लाभ मिल सकता है. सभी तरह की इच्छा पूरी हो सकती है. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी.
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी में प्रमोशन होगा. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. साथ ही प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.
FIRST PUBLISHED : November 20, 2024, 09:45 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







