Saturday, March 14, 2026
33 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Shukra Gochar 2024: शुक्र का हुआ राशि परिवर्तन, 5 राशिवालों पर होगा शुभ प्रभाव, राजा जैसी मिलेंगी सुख-सुविधाएं, प्रेम विवाह योग!


भौतिक सुख और सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र का गोचर 18 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर तुला राशि में हुआ है. शुक्र के इस राशि परिवर्तन से 5 राशि के लोगों के जीवन में शुभ प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. उनकी लाइफ में राजा जैसी सुख-सुविधाएं मिल सकती हैं. धन और ऐशो आराम में बढ़ोत्तरी हो सकती है. शुक्र ग्रह तुला राशि में 25 दिनों तक रहेगा. फिर 13 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कि तुला में शुक्र के गोचर से किन राशिवालों के जीवन में शुभ प्रभाव और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

तुला में शुक्र गोचर 2024: ये 5 राशिवाले होंगे मालामाल!

मेष: शुक्र के राशि परिवर्तन का शुभ्र प्रभाव मेष राशि के लोगों को प्राप्त होगा. नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों की तरक्की होगी. बॉस काम से खुश रहेंगे, वहीं व्यापारी वर्ग भी मुनाफा और अच्छे डील से लाभ पाएंगे. इस समय में आपके पास धन का आगमन रहेगा, जिससे आप अपनी सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं. आज का धन लाभ आपको आर्थिक रूप से मजबूत करेगा. पिता से आपको कोई संपत्ति मिल सकती हैं, वहीं दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे.

यह भी पढ़ें: कब है जितिया, एकादशी, सूर्य ग्रहण, सर्व पितृ अमावस्या, शारदीय नवरात्रि? देखें अश्विन माह के व्रत-त्योहार

वृषभ: शुक्र गोचर से वृषभ राशि के लोगों का धन संकट खत्म हो सकता है. आपके पास आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आपको कीमती वस्तुएं प्राप्त हो सकती हैं. इस समय में आप धन का बचत भी करने की सोचेंगे, जो आगे आपके लिए अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि की उम्मीद है. आपको कोई बोनस या फिर तोहफा भी मिल सकता है. इन 25 दिनों में आपका कोई सपना पूरा हो सकता है, मेहनत से पीछे न हटें.

कर्क: शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशि के लोगों की किस्मत को बदलने वाला साबित हो सकता है. नौकरी करने वालों को कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है क्योंकि बॉस आपके काम से काफी प्रभावित रहेंगे. इस वजह से आपको अचानक से बड़ा धन लाभ हो सकता है. आ​र्थिक स्थिति मजबूत होने पर आपकी लाइफस्टाइल में अच्छा खासा बदलाव देखने को मिल सकता है. लव लाइफ के लिए भी यह समय शानदार रहेगा. दांपत्य जीवन खुशहाल होगा. बिजनेस वाले लोगों को बड़ा मुनाफा कमाने का अवसर मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: इस साल घर में हुआ है कोई मांगलिक कार्य, तो पितरों को तर्पण दें या नहीं? जानें क्या कहता है शास्त्र

कन्या: शुक्र का गोचर कन्या राशि के लोगों के भौतिक सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने वाला हो सकता है. आपको मकान, वाहन आदि का सुख प्राप्त होने की उम्मीद है. आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, वहीं नौकरी और बिजनेस से भी धन लाभ की संभावना है. इससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. बैंक के लोन से भी आपको मुक्ति मिल सकती है. आपके बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है. धन के मामले में ये 25 दिन सकारात्मक रहेंगे. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा.

तुला: आपकी ही राशि में शुक्र का गोचर हुआ है, जिसका आपको सकारात्मक और शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है. आपके धन और बल में वृद्धि के संकेत हैं. जिस तेजी से आपकी आमदनी बढ़ेगी, उसी तरह से आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा क्योंकि आप धन का बचत करेंगे. इसके अलावा आपको आय के अन्य स्रोत भी मिल सकते हैं. लव मैरिज का योग बन रहा है, आप अपने पार्टनर को शादी के​ लिए प्रपोज कर सकते हैं. पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन खुशहाल रहेगा. यह समय निवेश के लिए अनुकूल साबित हो सकता है.

Hot this week

bharat gaurav tourist train koderma dhanbad irctc shirdi mahakaal package

होमताजा खबरधर्मकोडरमा से जाना है शिरडी-महाकाल? 28 से...

Topics

bharat gaurav tourist train koderma dhanbad irctc shirdi mahakaal package

होमताजा खबरधर्मकोडरमा से जाना है शिरडी-महाकाल? 28 से...

leftover roti hack | kitchen food reuse tips | बासी रोटी से क्या बनाएं | बासी रोटी का इस्तेमाल |

होमफोटोलाइफ़फूडबासी रोटी फेंकने की गलती न करें! इस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img