Tuesday, March 10, 2026
39 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Som Pradosh Vrat 2025: सोम प्रदोष व्रत के दिन कर लें महादेव के इस शक्तिशाली मंत्र का जाप, मनचाही इच्छा का मिल सकता है वरदान


Last Updated:

प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है. इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. इस दिन भोले के भक्त प्रदोष व्रत रखते हैं और प्रदोष काल में विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं. कहा जात…और पढ़ें

सोम प्रदोष व्रत के दिन इन विशेष मंत्रों का करें जाप, महादेव होंगे प्रसन्न

सोम प्रदोष व्रत के दिन कर लें महादेव के इस शक्तिशाली मंत्र का जाप, मनचाही इच्छा का मिल सकता है वरदान

Som Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत का महत्व बहुत अधिक माना जाता है. कहा जाता है कि प्रदोष व्रत को करने से व्यक्ति को हर प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है. महादेव अपने भक्तों की सच्ची भक्ति के भाव से प्रसन्न होने वाले देव हैं, ऐसे में कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति प्रदोष का व्रत अपने सच्चे भाव से करेगा उसे शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

बता दें कि प्रदोष व्रत की महिमा का वर्णन शिव पुराण में मिलता है. प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय प्रदोषकाल में की जाती है. इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करना चाहिए. पंडित रमाकांत मिश्रा बताते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन महादेव की पूजा करते समय कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना भी शुभ फलदायी माना जाता है. इन मंत्रों के जाप से शिव जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं. तो आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन क्या करें और किन मंत्रों का जाप करें.

इस दिन रखा जाएगा सोम प्रदोष व्रत
माघ माह के कृष्ण पक्ष का पहला प्रदोष व्रत 27 जनवरी 2025 को रखा जाएगा. इस दिन सोमवार पड़ रहा है इसलिए इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जा रहा है. हालांकि त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 26 जनवरी को रात 8 बजकर 54 मिनट से होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 27 जनवरी को रात को 8 बजकर 34 मिनट पर होगा. वहीं प्रदोष काल में पूजा का मुहूर्त- 27 जनवरी को शाम 5 बजकर 56 मिनट से लेकर रात 8 बजकर मिनट तक रहेगा.

यह भी पढ़ें- चाणक्य नीति: व्यक्ति को जरूर करना चाहिए इन 4 चीजों का सम्मान, आसपास नहीं फटकेंगी परेशानियां, हमेशा रहेंगे खुश!

प्रदोष व्रत के दिन करें इन मंत्रों का जाप

मंत्र- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥

शिवपुराण में महामृत्युंजय मंत्र का बहुत ही शक्तिशाली मंत्रों में से एक माना गया है. इस मंत्र के जाप से व्यक्ति के सभी संकट टल जात हैं और उसे बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है.

मंत्र- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।

यह मंत्र शिव पंचाक्षरी मंत्र कहलाता है, इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है और सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही इस जप से व्यक्ति के समस्त पालों का नाश होता है और उसे मानसिक शांति मिलती है.

यह भी पढ़ें- Jyotish Upay For Money: नियमित करें गीता के इस अध्याय का पाठ, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, पैसों का बढ़ेगा फ्लो!

प्रदोष व्रत के दिन भूलकर भी ना करें ये कार्य
प्रदोष व्रत के दिन लहसुन, प्याज, मांस, मछली और अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें और क्रोध में आपक किसी का अपमान ना करें. इस दिन किसी को अपशब्द ना कहें.

शिवलिंग पर ना चढ़ाएं ये चीजें
प्रदोष व्रत के दिन पूजा में शिलिंग पर ऐसी कोई चीजें ना चढ़ाएं जिससे की आपकी पूजा भंग हो जाए. बता दें कि शिवलिंग पर सिंदूर, हल्दी, केतकी के फूल या नारियल चढ़ाने की मनाही होती है, इसके साथ ही शिव जी को टूटे हुए चावल, तुलसी की पत्तियां भी नहीं चढ़ानी चाहिए.

homedharm

सोम प्रदोष व्रत के दिन इन विशेष मंत्रों का करें जाप, महादेव होंगे प्रसन्न

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img