Last Updated:
Success Tips: जीवन की समस्याओं से निपटने के लिए देवी मा की पूजा के विभिन्न उपाय बताए गए हैं. कुमकुम, कपूर, सिंदूर, घी, मिश्री और शहद का पेस्ट देवी को अर्पित करने से सफलता मिलती है. विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प…और पढ़ें

हाइलाइट्स
- जीवन की समस्याओं से निपटने के उपाय बताए गए हैं.
- कुमकुम, कपूर, सिंदूर, घी, मिश्री और शहद का पेस्ट देवी को अर्पित करें.
- मिट्टी की गोलियां बनाकर देवी को चढ़ाएं और नवमी के दिन नदी में बहाएं.
Success Tips : जीवन में प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी समस्या को लेकर परेशान रहता है. कभी उसका कोई कार्य नहीं बनता तो कभी बना बनाया काम बिगड़ जाता है. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें करने से आप के काम चुटकीयों में बनने लगेंगे. आइये विस्तार से इन उपायों के बारे में जानते हैं.
सफलता का अचूक मंत्र :
सर्व मंगल माँड़गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके,
शरण्ये त्र्यम्बिके गौरी नारायणी नामोस्तुते.
Maha Shivratri 2025: ब्रह्मा-विष्णु विवाद में हुआ काल भैरव का अवतार ! जानें कैसे काशी के अधिपति बने काल भैरव
कार्य में सफलता पाने के लिए :
- सफलता पाने के उपाय : कुमकुम, लाख, कपूर, सिंदूर, घी, मिश्री और शहद का पेस्ट तैयार कर लें, इस पेस्ट को देवी मां को तिलक लगायें . अपने मस्तक पर भी पेस्ट का टीका लगायें आपको जरुर सफलता मिलेगी .
- सफलता पाने के उपाय :मिट्टी को घी और पानी में सानकर नौ गोलियां बना लीजिये . इन गोलियों को छाया में सुखा लीजिये . इन गोलियों को पीले सिंदूर की कटोरी में भरकर देवी को चढ़ा दीजिये . नवमी के दिन इन गोलियों को नदी में जरुर बहा दीजिये और सिन्दूर को संभाल कर रखिये जरुरी काम से जाते समय इस सिंदूर का टीका लगाइये सफलता जरुर मिलेगी .
- सफलता पाने के उपाय : खेलकूद के क्षेत्र में सफलता पाने के लिये देवी मा को सिन्दूर और शहद मिलाकर तिलक करें.अपनी मा का आशीर्वाद जरुर लें.
- सफलता पाने के उपाय : राजनीति के क्षेत्र में सफलता पाने के लिये लाल कपड़े में 21 चूड़ी, सिन्दूर, दो जोड़ी चांदी की बिछिया, 5 गुडहल के फूल, 42 लौंग, 7 कपूर, और परफ्यूम बांधकर देवी के चरणों में अर्पित करें. सफलता जरुर मिलेगी .
- सफलता पाने के उपाय : प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिये 7 प्रकार की दालों का चूरा बना कर चीटियों को खिलाने से सफलता मिलेगी .
- सफलता पाने के उपाय : फिल्म इंडस्ट्री या फिर ग्लैमर की दुनिया में भाग्य आजमाने वाले देवी को देशी घी का तिलक लगायें और उनके सामने घी का दीपक जलायें, देवी आपको सफलता दिलायेंगी.
- भूमि और भवन पाने के उपाय : अगर आप मकान बनाना चाहते हैं तो एक लाल कपड़े में छ: चुटकी कुमकुम, छ: लौंग, नौ बिंदिया, नौ मुट्ठी साफ़ मिट्टी और छ: कौड़िया लपेट कर नदी में आज ही विसर्जित कर दें. माता की कृपा से आपको जल्द ही अपना मकान मिलेगा .
February 17, 2025, 09:54 IST
किसी भी क्षेत्र में सफलता की गारंटी हैं ये उपाय, आप भी लें इसका लाभ






