Friday, February 27, 2026
22.8 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Surya Gochar Dhanu Rashi 2024: धनु में होगा सूर्य का प्रवेश, खरमास में इन 5 राशिवालों की चमकेगी किस्मत, उन्नति का है योग!



दिसंबर में ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर धनु राशि में होने वाला है. सूर्य देव 15 दिसंबर रविवार को रात 10 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे. धनु में आते ही खरमास प्रारंभ हो जाएगा. सूर्य 15 दिसंबर से 14 जनवरी 2025 तक धनु राशि में रहेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन से 5 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है. खरमास का एक महीना इन राशि के लोगों के लिए उन्नति वाला होगा. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव बता रहे हैं धनु में सूर्य गोचर से किन राशियों पर शुभ प्रभाव होगा.

धनु में सूर्य गोचर 2024: इन लोगों के जीवन में आएगी शुभता!
कर्क: सूर्य गोचर से कर्क राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी होगा. वाद विवाद या कोर्ट केस के मामले में आपको सफलता मिल सकती है. अचानक धन लाभ का योग बन रहा है. इस बीच आप जो भी कार्य करना चाहेंगे, उसमें कामयाबी की पूरी संभावना रहेगी क्योंकि समय अनुकूल रहेगा. सरकार से भी मदद मिलेगी. विदेश से जुड़े बिजनेस में मुनाफा होगा. निवेश या अन्य कार्यों के लिए आपको धन मिलने में आसानी होगी.

सिंह: आपकी राशि के स्वामी सूर्य हैं और धनु में सूर्य का गोचर आपके लिए लाभदायक होने की पूरी उम्मीद है. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. जिन लोगों का हाल ही में विवाह हुआ है, उनके लिए संतान प्राप्ति का योग है. सूर्य देव की कृपा से सेहत ठीक रहेगी. दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी. संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. 15 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच का समय आपकी संतान की उन्नति के लिए अच्छा हो सकता है.

तुला: सूर्य का राशि परिवर्तन तुला वालों के लिए शुभता का संकेत दे रहा है. 15 दिसंबर से आपका भाग्य मजबूत होगा और आप पर किस्मत मेहरबान रहेगी. जो काम करेंगे, उसमें कामयाब होंगे, लेकिन मेहनत पूरी करनी होगी. सरकार से लाभ मिलने की उम्मीद है. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. बिजनेस करने वाले लोग अपनी योजनाओं को लागू करने में सफल होंगे, उनके लिए समय अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे, उनको हाथ से न जाने दें.

धनु: सूर्य देव की कृपा धनु राशि के लोगों के जीवन में देखने को मिलेगी. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को मेहनत करते रहना चाहिए क्योंकि समय अनुकूल है, आपको सफलता मिल सकती है. सरकारी नौकरी के लिए योग बन रहा है. मेहनत में कमी न करें. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा. बॉस का व्यवहार भी आपके प्रति नरम हो सकता है. इससे आपको करियर में उन्नति का मौका मिलेगा. आपके काम की प्रशंसा हो सकती है. सेहत का ध्यान रखें.

कुंभ: सूर्य गोचर से कुंभ राशि के लोगों की वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार देखने को मिल सकता है. आपका अटका हुआ धन वापस मिलने का योग है. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा, हालांकि फिजूलखर्च पर कंट्रोल करना होगा. सूर्य कृपा से आपको कोई बड़ी डील या सरकारी काम मिलने की उम्मीद है. दांपत्य जीवन के लिए भी समय ठीक है. आपका पार्टनर उन्नति करेगा.

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
Exit mobile version