Sunday, September 21, 2025
25.2 C
Surat

surya grahan 2025 timing in india | surya grahan kitne baje sutak kaal | solar eclipse country wise time | सूर्य ग्रहण के प्रारंभ और समापन का समय, सूतक काल


Surya Grahan Time 21 september 2025: आज साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण आंशिक तौर पर लोगों को दिखाई देगा. इस सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 24 मिनट है. यह आंशिक सूर्य ग्रहण 18 देशों में दिखाई देगा. सूर्य ग्रहण के अवसर पर आज सर्व पितृ अमावस्या है, जिससे आज पितृ पक्ष का समापन हो रहा है. इस बार पितृ पक्ष का प्रारंभ चंद्र ग्रहण से हुआ है और समापन सूर्य ग्रहण से हो रहा है. यह अपने आप में एक दुर्लभ संयोग है. 122 साल बाद यह दुर्लभ संयोग बना है. धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पूर्व शुरू होता है और इसका अंत सूर्य ग्रहण के खत्म होने के साथ ही होता है. आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण कितने बजे शुरू होगा? सूर्य ग्रहण कितने बजे खत्म होगा?

सूर्य ग्रहण के शुरू होने का समय

भारतीय समय के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण आज रात 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा.

सूर्य ग्रहण के खत्म होने का समय

आज लगने वाला सूर्य ग्रहण कल यानि 22 सितंबर सोमवार को 3:23 एएम पर खत्म होगा. यह टाइम भारतीय समय पर आधारित है.

सूर्य ग्रहण पीक टाइमिंग

आज लगने वाले वाले सूर्य ग्रहण का पीक टाइमिंग 01:11 एएम पर है. इस समय सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होगा.

122 साल बाद सूर्य ग्रहण पर दुर्लभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण पर 122 साल बाद दुर्लभ संयोग बना है कि सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण है और पितृ पक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण था. साल 1903 में भी पितृ पक्ष का प्रारंभ चंद्र ग्रहण और उसका समापन सूर्य ग्रहण से हुआ था.

18 देशों में दिखाई देगा आंशिक सूर्य ग्रहण

यह आंशिक सूर्य ग्रहण दुनिया के 18 देशों में देखा जा सकेगा. यह सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, कुक आइलैंड्स, फिजी, फ्रेंच पोलिनेशिया, किरिबाती, नया केलडोनिया, न्यूज़ीलैंड, नियू, नॉरफ़ॉक द्वीप, समोआ, सोलोमन द्वीप, टोकेलाऊ, टोंगा, तुवालू, वानुअतु और वाली एवं फ़्युटुना में दिखाई देगा.

2. कुक आइलैंड्स…21 सितंबर………………07:32 CKT………………09:41 CKT

3. फिजी…………………22 सितंबर……………..05:42 FJT…………………07:27 FJT

4. फ्रेंच पोलिनेशिया..21 सितंबर………………07:41 TAHT……………10:04 TAHT

5. किरिबाती……………22 सितंबर………………06:38 PHOT…………..08:56 LINT

6. न्यू केलडोनिया……22 सितंबर……………….05:24 NCT……………..06:27 NCT

7. न्यूज़ीलैंड……………..22 सितंबर……………….05:41 NZST…………..08:36 NZST

8. नियू…………………….22 सितंबर………………..06:31 NUT……………..08:26 NUT

9. नॉरफ़ॉक द्वीप……..22 सितंबर………………….05:37 NFT……………..06:43 NFT

10. समोआ……………..22 सितंबर………………….06:29 WST…………….08:09 WST

11. सोलोमन द्वीप…….22 सितंबर………………….05:34 SBT………………06:00 SBT

12. टोकेलाऊ…………..22 सितंबर………………….06:31 TKT……………..07:52 TKT

13. टोंगा………………….22 सितंबर…………………06:30 TOT……………….08:33 TOT

14. तुवालू………………..22 सितंबर…………………05:50 TVT……………….06:52 TVT

15. वानुअतु………………22 सितंबर………………..05:30 VUT………………06:22 VUT

16. वाली एवं फ़्युटुना….22 सितंबर………………..05:34 WFT……………..07:08 WFT

17. अमेरिकी समोआ…21 सितंबर……………….06:29 SST………………08:12 SST

18. अंटार्कटिका…………22 सितंबर………………..04:49 DDUT…………..18:53 CLST

Hot this week

Topics

Sharadiya Navratri Vastu based worship brings Maa Durga blessings

Last Updated:September 21, 2025, 16:29 ISTNavratri Vastu Tips:...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img