Monday, September 22, 2025
28 C
Surat

surya grahan Live update 2025 today | सूर्य ग्रहण आज, जानें सूतक काल, कब और कहां कहां दिखेगा ग्रहण


Live now

Last Updated:

Surya Grahan in India 2025 Solar Eclipse Date, Sutak Kaal Time: आज, 21 सितंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होने वाला है. यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में…और पढ़ें

सूर्य ग्रहण आज, जानें सूतक काल, कब और कहां कहां दिखेगा ग्रहण, संपूर्ण जानकारी

Surya Grahan Live 2025 Today: आज साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होने वाला है, जो भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा और 22 सितंबर को तड़के 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट रहने वाली है. यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा लेकिन ग्रहण से जुड़े से सभी नियम कायदे लागू होंगे. आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण लगने में अभी कितना समय बाकी है? सूर्य ग्रहण का प्रारंभ और समापन कब होगा? यह सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? जानिए पल-पल की रिपोर्ट-

September 21, 2025 07:55 IST

एक माह में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण

एक ही महीने में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का लगना अत्यंत दुर्लभ स्थिति है. इससे पहले ऐसा संयोग वर्ष 2022 और उससे पहले 1979 में बना था. 2022 में भी कुछ दिनों के अंतराल में सूर्य और चंद्र ग्रहण पड़े थे, वहीं 1979 में भी यही खगोलीय घटना देखने को मिली थी.

September 21, 2025 07:54 IST

सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं इन मंत्र का करें जप

सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. सूर्य ग्रहण के समय में गर्भवती महिलाओं को संतान गोपाल मंत्र, गर्भ रक्षा मंत्र आदि का जाप करना चाहिए या इनको सुनना चाहिए.

September 21, 2025 07:53 IST

सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan Timing)

आज सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगने वाले सूर्य ग्रहण रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा और 22 सितंबर को तड़के 3 बजकर 32 मिनट पर समापन होगा. यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है.

September 21, 2025 07:50 IST

सूर्य ग्रहण का सूतक भारत में मान्य होगा या नहीं? (Surya Grahan Sutak Kaal Time)

सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. हालांकि धार्मिक जानकारों का मानना है कि भले ही सूर्य ग्रहण का सूतक मान्य ना हो लेकिन ग्रहण से संबंधित सावधानियां इस दौरान बरतनी चाहिए. बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण के समापन के साथ ही खत्म होता है.

September 21, 2025 07:48 IST

सर्वपितृ अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण

साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या के दिन लग रहा है. इस दिन सूर्य कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में होंगे.

homedharm

सूर्य ग्रहण आज, जानें सूतक काल, कब और कहां कहां दिखेगा ग्रहण, संपूर्ण जानकारी

Hot this week

Topics

Aaj ka love Rashifal 22 September 2025 | इन 2 राशि वालों की लव लाइफ में आएगा नया मोड़

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope Today) गणेशजी कहते हैं कि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img