Last Updated:
Swapna Shastra: रांची के ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे के अनुसार सपने में शिव भगवान, देवी देवता, तेज बारिश, पहाड़, उगता सूर्य, हाथी या सफेद घोड़ा देखना किस्मत बदलने का संकेत है.

ई बार लोग सपने में कई सारी चीज देखते हैं और कई बार भूल जाते हैं तो कुछ चीज याद रहती है ऐसे में अगर आप सपने में यह पांच चीज को देखते हैं तो आपको खुश हो जाना चाहिए क्योंकि अब आपकी किस्मत बदलने वाली है. झारखंड की राजधानी रांची के ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि अगर आप सपने में शिव भगवान को साक्षात देखते हैं, तो समझ चाहिए आपका किस्मत आप बदलने वाला है. आपका दुख की घड़ी खत्म होने वाली है.

सिर्फ शिव भगवान ही नहीं, अगर किसी भी देवी देवता को खास तौर पर प्रसन्न मुद्रा में देखते हैं, तो फिर समझ जाइए कि अब आपका किस्मत बदलने वाली है. दुख की घड़ी खत्म हो गई और अब खुशियां दस्तक देने वाली हैं.

इसके अलावा अगर आप सपने में बहुत ही तेज बारिश देखते हैं. बहुत तेज बरसात आप दूर खड़े होकर देख रहे हैं या फिर खुशी के मारे झूम रहे हैं. बारिश में भीग रहे हैं और प्रसन्न मुद्रा में है. तो आपके ऊपर माता लक्ष्मी की बरसात होने वाली है, पैसों की तंगी मिटने वाली है.

अगर सपने में ऊंची चोटी वाली पहाड़ दिखे और आप ऊपर की तरफ चढ़ रहे हैं या फिर सफलतापूर्वक ऊपर चढ़ाई कर ले, तो समझ जाइये, कोई बड़ी सफलता मिलना निश्चित है.

अगर सपने में उगते हुए सूर्य भगवान को देखते हैं, तो यह भी देखना अति शुभ सपना माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि जिंदगी से अब बुरा साया हटाने वाला है और एक नई किरण जिंदगी में आने वाली है, जिसका इंतजार आपको बरसों से था.

सपने में हाथी देखना भी बहुत शुभ होता है और सफेद घोड़े को देखना. उल्लू देखना यह सारी चीज बड़ा शुभ होता है या तो कोई बड़ी जिम्मेदारी या कोई बड़ा पद मिल सकता है या फिर नाम शोहरत यह सारी चीज मिल सकती है.

ऐसे में जब आप यह सब सपना देखे तो एक बात का ध्यान रहे की सबको ढिंढोरा पीटकर बताना नहीं है. वरना फिर सपनों का मतलब नहीं रह जाएगा. इस सपने को आप अपने तक रखें और आपके जो ईस्ट देवता है उनकी आराधना करें.

कई बार लोग अच्छे सपने का जिक्र घूम-घूम कर सब जगह करते है. ऐसा भूलकर भी नहीं करना है. वरना फिर सपना का अर्थ नहीं रह जाएगा. बस इस एक बात का ध्यान रखना है कि सपने को अपने तक ही रखें. अगर ज्योतिष आचार्य से संपर्क करना है, तो इस नंबर 6200403916 पर संपर्क करें.






