Wednesday, February 4, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

union budget 10000 guides at tourist destinations has brought a wave of joy among sadhu sant community | पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड की तैनाती के फैसले से संत-समाज में खुशी की लहर


Last Updated:

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2026-27 पेश किया. यह भारत का 53.5 लाख करोड़ रुपये का बजट है. निर्मला सीतारमण ने 2026 -27 का बजट पेश कर्तव्य पर फोकस करते हुए पेश किया. इस बजट पर 10,000 प्रशिक्षित गाइड की तैनाती की घोषणा पर संत-समाज और अयोध्या में तैनात प्रशिक्षित गाइड ने खुशी जाहिर की है. आइए जानते हैं किस संत ने क्या कहा…

ख़बरें फटाफट

पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड की तैनाती के फैसले से संत-समाज में खुशी की लहर

फरवरी की शुरुआत के साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का नौवां बजट पेश कर दिया है, जिसमें कृषि, रोजगार, शिक्षा और पर्यटन को विशेष महत्व दिया गया है. केंद्रीय बजट में 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 प्रशिक्षित गाइड की तैनाती की घोषणा पर संत-समाज और अयोध्या में तैनात प्रशिक्षित गाइड ने खुशी जाहिर की है. संत समाज का कहना है कि जिस देश में 12 ज्योतिर्लिंग हैं, 51 शक्तिपीठ हैं और हजारों मंदिर हैं, वहां अगर गाइड को ट्रेंड करके उतारा जाए तो देश की अर्थव्यवस्था में भारी उछाल और लोकल लोगों के रोजगार में कोई कसर नहीं रह जाएगी. आइए जानते हैं किस संत ने क्या कहा…

budget-2026-government-borrowing-banking-impact

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 प्रशिक्षित गाइड
केंद्रीय सरकार द्वारा पेश किए बजट पर साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास ने कहा कि यह बजट सराहनीय और साधुवाद का बजट है. बजट में जन साधारण लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है, खासकर युवाओं के लिए और कृषि से जुड़े लोगों के लिए ये बजट खुशियां लेकर आया है. भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है और सबसे खास बात है कि 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 प्रशिक्षित गाइड की तैनाती की बात कही गई है और यह युवाओं को रोजगार देने वाला और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला काम है.

सभी वर्ग का रखा गया है ध्यान
एक अन्य संत ने कहा कि आज जो बजट पेश किया है, वो सराहनीय है. इसमें सभी वर्ग का ध्यान रखा गया है, जैसे कैंसर और मधुमेह की दवाइयां सस्ती हो रही हैं. आज के समय में कैंसर और मधुमेह की बीमारी तेजी से फैल रही है और दवाएं महंगी होने की वजह से कुछ लोग इलाज से वंचित रह जाते हैं. ऐसे में सरकार और पीएम मोदी ने जो भी बजट पेश किया है, वो सराहनीय है और लोगों के लिए खुशी लेकर आया है. वहीं 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 प्रशिक्षित गाइड की तैनाती की घोषणा भी रोजगार को बढ़ावा देने में मदद करेगी.

nirmala

कई लोकल गाइड को मिलेगा रोजगार
अयोध्या के लोकल टूर गाइड धर्मेद्र पांडे का कहना है कि 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10,000 प्रशिक्षित गाइड की तैनाती की घोषणा अच्छी है और हम भी अयोध्या में काफी समय से काम कर रहे हैं. इस फैसले से हमारे जैसे कई लोकल गाइड को रोजगार मिलेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. जो श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, उन्हें सही जानकारी मिल पाएगी. हमारा काम विदेशी लोगों को हमारी संस्कृति और सनातन धर्म से अवगत कराना है.

VB-G Ramji Yojana, वीबी-जी राम जी योजना, Budget 2026-27, Rural Employment Scheme, MGNREGA, Antyodaya Yojana, PM Awas Yojana, Rural Development Ministry

देश की अर्थव्यवस्था में आएगा भारी उछाल
पर्यटन विभाग से प्रशिक्षित एक अन्य गाइड ने बताया कि हम अयोध्या में बीते पांच साल से काम कर रहे हैं. सरकार ने 10,000 प्रशिक्षित गाइड की तैनाती की घोषणा अच्छी है. 5 साल बाद ही सही, सरकार ने हमारे बारे में सोचा तो सही. जिस देश में 12 ज्योतिर्लिंग हैं, 51 शक्तिपीठ हैं और हजारों मंदिर हैं, वहां अगर गाइड को ट्रेंड करके उतारा जाए तो देश की अर्थव्यवस्था में भारी उछाल और लोकल लोगों के रोजगार में कोई कसर नहीं रह जाएगी.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें

homedharm

पर्यटन स्थलों पर 10,000 गाइड की तैनाती के फैसले से संत-समाज में खुशी की लहर



Hot this week

marriage problems solution। जानकी जयंती 2026 पर करें सरल उपाय

Last Updated:February 04, 2026, 18:52 ISTJanki Jayanti 2026:...

Topics

Surya Grahan 2026। सूर्य को अर्घ्य देना सही है या नहीं?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का नाम सुनते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img