Last Updated:
Vastu Tips: कुबेर देवता की पूजा आमतौर पर यंत्र के रूप में की जाती है. उत्तर-पूर्व दिशा कुबेर देव की दिशा मानी जाती है और इस दिशा में पॉजिटिव एनर्जी का भंडार भी मानी जाती है. इस दिशा को पूजा-पाठ के लिए सबसे उत्तम माना…और पढ़ें
उत्तर-पूर्व दिशा में घर बनाना शुभ या अशुभ?
Vastu Tips: वास्तुशास्त्र में दिशा बहुत अधिक महत्व माना जाता है. वहीं कुछ दिशाएं बहुत शुभ मानी जाती है. धन और समृद्धि के देवता कुबेर को नौ निधियों के देवता माना जाता है और इनका वास उत्तर-पूर्व दिशा में होता है. इस दिशा को ईशाण कोण भी कहा जाता है. कहा जाता है की यह दिशा बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा से भरी होती है.
मान्यताओं के अनुसार, जिस व्यक्ति का घर इस दिशा में होता है उस व्यक्ति को कभी पैसों की कमी नहीं होती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य व वास्तु सलाहकार डॉ अरविंद पचौरी से कि क्या सच में उत्तर-पूर्व दिशा में घर बनाना शुभ होता है?
यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: सुखी-खुशहाल वैवाहिक जीवन चाहते हैं, तो नोट कर लें चाणक्य की ये 5 बातें, स्वर्ग बन जाएगी जिंदगी!
उत्तर-पूर्व दिशा में घर बनाना शुभ या अशुभ?
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर-पूर्व दिशा या ईशान कोण बहुत ही शुभ मानी जाती है. वहीं अगर इस दिशा में घर बनाया जाए तो माना जाता है कि उस घर में हमेशा खुशियां और शांति बनी रहती है और साथ ही घर में सुख-समृद्धि का वास भी होता है.
वास्तु के अनुसार, घर की इस दिशा में अगर तिजोरी बनाई जाए, तो पैसों का प्रवाह भी बढ़ जाता है. साथ ही अगर आपका घर उत्तर-पूर्वी दिशा में हो तो उसे काफी भाग्यशाली माना जाता है.
यह भी पढ़ें- Kaal Sarp Dosh Sign In Dream: सपने में सांप ही नहीं, बल्कि इन विचित्र चीजों का दिखना भी कालसर्प दोष का संकेत, जानें विशेष उपाय
घर की उत्तर-पूर्व दिशा को रखें साफ-सुथरा
घर की इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए. इसके साथ ही इस दिशा में अगर घर का मंदिर हो तो यह बहुत ही अच्छा माना जाता है. इस दिशा में कुबेर यंत्र लगाएं. माना जाता है कि इस दिशा में कुबेर यंत्र लगाने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है. लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि इस दिशा में कोई भी भारी सामान ना रखें.







