Last Updated:
Weekly Ank Jyotish 15 To 21 December 2025: दिसंबर के इस सप्ताह मूलांक 1 वालों का वित्तीय मामलों में थोड़ा रिस्क लेना बेहतर होगा. मूलांक 2 वालों को निवेश से अच्छा मुनाफा मिलेगा. मूलांक 4 वालों की व्यावसायिक यात्राएं सफल होंगी और मूलांक 5 वालों के जीवन में सुख-समृद्धि के अवसर मिलेंगे. मूलांक 7 वालों के लिए आर्थिक लाभ की स्थितियां धीरे-धीरे बनेंगी और मूलांक 9 वाले प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे. आइए जन्मतिथि के माध्यम से जानते हैं दिसंबर का यह सप्ताह मूलांक 1 से लेकर मूलांक 9 तक कैसा रहने वाला है, पढ़ें साप्ताहिक अंक ज्योतिष…

मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग) – दिसंबर के इस सप्ताह, मूलांक 1 वाले लोगों के लिए वित्तीय मामलों में थोड़ा रिस्क लेना बेहतर होगा और निवेश से भी अच्छा मुनाफा मिलेगा. पार्टनरशिप में किए गए प्रोजेक्ट थोड़ी परेशानी दे सकते हैं, लेकिन स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी, सावधान रहें. लव लाइफ में सबकी सुनें लेकिन अपने दिल की मानें, तभी जीवन में शांति रहेगी. सप्ताह के आखिर में थोड़ा सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर होगा, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है.

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग) – दिसंबर के इस सप्ताह, मूलांक 2 वाले लोगों के लिए वित्तीय मामलों में समय अनुकूल रहेगा और आर्थिक लाभ भी होगा. आप अपने निवेश को लेकर काफी निश्चिंत रहेंगे. कार्यक्षेत्र में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, तभी तरक्की के रास्ते खुलेंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस सप्ताह जीवनसाथी से कुछ मुद्दों पर मतभेद होने की आशंका बन रही है. सप्ताह के आखिर में आपके अधूरे काम पूरे होने की ओर बढ़ेंगे और आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका भी मिलेगा.

मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 3 वाले लोग दिसंबर के इस सप्ताह वित्तीय मामलों में सफल होंगे और आप जितने सोच-समझकर फैसले लेंगे, उतने ही सफल होंगे. नौकरीपेशा लोग इस सप्ताह ऑफिस में कुछ बेहतर बदलाव लाने की कोशिश कर सकते हैं. आपको घर के लिए कुछ रेनोवेशन करने का भी मन करेगा और आप उससे जुड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं. लव लाइफ में समय अनुकूल रहेगा और आपको लव लाइफ में सुख-समृद्धि मिलेगी. सप्ताह के आखिर में किसी से भी टकराव से बचना बेहतर होगा.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 4 वाले लोग दिसंबर के इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे और आप प्रोजेक्ट में बहुत सफल होंगे. व्यावसायिक यात्राएं सफल होंगी और आप किसी बेहतर जगह की यात्रा करने का फैसला भी कर सकते हैं. आर्थिक नजरिए से समय अनुकूल रहेगा और आपके प्रयासों से भी अच्छा आर्थिक लाभ होगा. वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और घर पर कुछ कार्यक्रम भी आयोजित हो सकते हैं. सप्ताह के अंत में समय अनुकूल हो जाएगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा.

मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 5 वाले नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी और दिसंबर के इस सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ अच्छी खबरें भी मिलेंगी. दोस्त के साथ बाहर जाने का प्लान बनाएंगे. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में पिता और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा. इस सप्ताह स्वास्थ्य में काफी सुधार होगा और जीवन में सुख-समृद्धि के अवसर मिलेंगे. निवेश पर ध्यान दें, अन्यथा खर्च ज्यादा हो सकता है. सप्ताह के अंत में किसी रिश्तेदार की मदद से आपका काम पूरा हो जाएगा.

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग) – दिसंबर के इस सप्ताह मूलांक 6 वाले लोग अपने काम पर ध्यान देंगे और परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करेंगे. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और सुख-समृद्धि के अवसर मिलेंगे. इस सप्ताह आर्थिक मामलों में वित्तीय लाभ होगा और निवेश से भी शुभ परिणाम मिलेंगे. ससुराल वालों के साथ कुछ मुद्दों पर गलतफहमी बढ़ सकती है. निवेश में भी बहुत व्यस्त रहेंगे. लव लाइफ में बड़ों के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि मिलेगी. सप्ताह के अंत में अगर आपका आत्म-नियंत्रण बढ़े तो बेहतर होगा.

मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग) – दिसंबर के इस सप्ताह मूलांक 7 वाले अगर पार्टनरशिप में कोई बिजनेस कर रहे हैं, तो उन्हें सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि पैसे से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में आप जो बदलाव चाहते हैं, उन्हें हासिल करने में ज़्यादा समय लगेगा. आर्थिक लाभ की स्थितियां धीरे-धीरे बनेंगी. परिवार के किसी सदस्य की शादी की बात पक्की हो सकती है, जिससे पूरा परिवार इस सप्ताह तैयारी करेगा. सप्ताह के अंत में आपका जीवन सुखद रहेगा.

मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 8 वाले लोगों को दिसंबर के इस सप्ताह सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. अपनी खाने की आदतों पर ध्यान दें और अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करें. कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी और आप फैसलों में जितना ज्यादा हिम्मत दिखाएंगे, उतने ही सफल होंगे. आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और आर्थिक लाभ भी होता रहेगा. निवेश देखकर आप रिलैक्स महसूस करेंगे. लव लाइफ में आपसी प्यार में धीरे-धीरे सुधार होगा. सप्ताह के आखिर में कुछ अफवाहों की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं लेकिन कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी.

मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग) – मूलांक 9 वाले लोग दिसंबर के इस सप्ताह परिवार की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे और भाई-बहनों के साथ उनके रिश्ते अच्छे रहेंगे. आप कुछ अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर अपने बच्चों के भविष्य के बारे में कुछ ठोस फैसले लेंगे. नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में तरक्की होगी और आप जितनी खुलकर अपनी राय रखेंगे, उतने ही बेहतर नतीजे मिलेंगे. आर्थिक मामलों में खर्च ज़्यादा हो सकता है. सप्ताह के आखिर में समय आपके लिए अनुकूल होगा और आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे.







