Last Updated:
Winter Food item: सर्दी के मौसम में बाजार में तिल लड्डू, तिल पापड़ी , गुड़ पापड़ी, पिंड खजूर, लाई पट्टी और मूंगफली जैसे फूड आईटम की बहार आ गई है. ये सभी आईटम गुड़ के बनाए जाते हैं. इसलिए गर्म तासीर होने के साथ आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

सर्दी का मौसम शुरू है और ऐसे मौसम में छतरपुर जिले के बाजारों में भी सर्दी में खाए जाने वाले फूड आईटम भी देखने को मिलने लगे हैं. ये फूड आईटम सर्दी के मौसम में ही आते हैं और इनकी तासीर भी गर्म होती है. इसलिए लोग इसे खाना पसंद करते हैं.

सबसे पहले बात करें, तिल के आईटम की तो छतरपुर जिले के बाजार में तिल से बने आइटम की भी रौनक है. तिल की रियुड़ी या तिल चौड़ी जो शक्कर और गुड़ के साथ देखने को मिल जाती है. 20 रुपए के छोटे-छोटे पैकेट में तिल चौड़ी लोगों को खूब भा रही है.

वहीं मूंगफली गुड़ पापड़ी की भी बाजार बहुत मांग चल रही है, क्योंकि ठंड के सीज़न में लोग गुड़ खाना पसंद करते हैं. साथ ही मूंगफली का स्वाद भी मिल जाता है. बता दें, छतरपुर के बाजार में 30 रुपए की 250 ग्राम मूंगफली की गुड़ पापड़ी मिल जाती है.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

तिल चौड़ी और मूंगफली की गुड़ पापड़ी के बाद रामदाना पट्टी भी लोग खूब खा रहे हैं. रामदाना के रेट की बात करें, तो यह 50 रुपए में 250 ग्राम मिल जाता है.

लाई और गुड़ से बनाए गए लड्डू और पट्टी भी लोगों द्वारा खूब खाए जा रहे हैं. इसके रेट की बात करें तो एक लाई की पट्टी 10 रुपए में मिल जाती है.

वहीं लाई के लड्डू की बात करें, तो ये जिले के ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा खाया जाता है. इसे छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक पसंद करते हैं. इसके भाव की बात करें तो 20 रुपए में 250 ग्राम मिल जाते हैं. एक किलो के भाव की बात करें तो ये 60 से 80 रुपए किलो मिल जाता है.

अगर बात करें पिंड खजूर की तो ये फूड आइटम भी सर्दी मौसम में खूब खाया जाता है. गुड़ के साथ में खजूर होता है. खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होता है. हालांकि, ये थोड़ा महंगा हो सकता है. एक पैकेट की कीमत की बात करें तो ये 60 से 80 रुपए में बिकता है.

गुड़ से बने आइटम के अलावा इस मौसम में सबसे ज्यादा डिमांड है मूंगफली की है. बड़ी और छोटी भुनी मूंगफली 15 से 20 रुपए की 100 ग्राम मिल जाती है. साथ ही काला नमक और कैथा की चटनी भी दी जाती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-chhatarpur-markets-are-adorned-with-sesame-seeds-lai-ramdana-and-dates-this-winter-price-will-be-shocked-you-local18-9869718.html

















