Saturday, December 13, 2025
13 C
Surat

सर्दियों में गाजर नहीं…खाएं इस हरे पौधे से बना हलवा, घुटने हो जाएंगे ताकतवर, नहीं होगा दर्द!


Aloe Vera ka Halwa: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही खानपान में बदलाव आ जाता है. सेहतमंद और ठंड से बचने के लिए सर्दियों में गाजर जैसी कई चीजों का हलवा भी बनाया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी एलोवेरा का हलवा खाया है? ये हलवा कमाल के स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. आइए जानते हैं एलोवेरा का हलवा बनाने की आसान रेसिपी.

एलोवेरा का हलवा
रामपुर का एलोवेरा का हलवा खास रूप से लोगों के बीच लोकप्रिय है. नवाबों के पसंदीदा इस हलवे को बनाने के लिए एलोवेरा, घी और बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है. माना जाता है कि ये हलवा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

बनाने में लगते हैं 8 घंटे
इस हलवे को बनाने में 8 से अधिक घंटे लगते हैं, क्योंकि यह हलवा मीडियम आंच पर धीमी गति से पकता है. हलवा तैयार होते-होते इसके सभी आयुर्वेदिक गुण बाहर आते हैं, जिससे यह और भी असरदार बनता है. रामपुर की अमानत भाई की दुकान पर यह हलवा आज भी वैसा ही स्वाद और गुणवत्ता के साथ तैयार किया जाता है, जैसा नवाबों के समय में बनता था. शाही दौर में ये हलवा नवाबों की पसंदीदा मिठाई हुआ करती थी. अब इस हलवे की कीमत 700 रुपये प्रति किलो है और इसे सर्दियों के मौसम में विशेष रूप से मांगा जाता है.

इसे भी पढ़ें – सेहत का खजाना का यह नन्हा-सा फल, कई बीमारियों को करता है छुमंतर, हजारों दवाओं के बराबर देता है फायदे!

कैसे बनता है एलोवेरा का हलवा?
एलोवेरा का हलवा कई तरीकों से बनाया जा सकता है. इसके लिए आपको सबसे पहले जेल को निकाल लेना है और सूजी के साथ मिक्स कर लेना है. अब कड़ाही में घी गर्म कर इस पेस्ट को पका लें. चीनी, मावा अपनी पसंद के हिसाब से डालें. इस हलवे को पकने में घंटों का समय लग जाता है.

अमानत भाई बेच रहे हैं सालों से
अब्दुल अहद बताते हैं कि उनकी दुकान पर यह हलवा बनाने की परंपरा अब चौथी पीढ़ी द्वारा निभाई जा रही है. उनकी दुकान सुबह साढ़े आठ बजे से रात साढ़े ग्यारह बजे तक खुली रहती है और इस दौरान हलवे की ताजा खपत लगातार बनी रहती है. खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए लाभकारी ये हलवा सर्दियों में डिमांड में रहता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-aloe-vera-ka-halwa-ingredients-watch-video-local18-8848696.html

Hot this week

शनिदेव के प्रकोप से बचना है तो करें शनिवार को इस शक्तिशाली मंत्र का जाप – Bharat.one हिंदी

https://www.youtube.com/watch?v=QOLsFxOJ0yM Powerful Shani Dev Mantra: शनिवार को कर्मफल दाता...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img