Last Updated:
सर्दियों में घर पर बना इंस्टेंट गाजर अचार हल्दी, लाल मिर्च, मेथी दाना, सरसों दाना और सरसों तेल से तैयार होता है, स्वादिष्ट और सेहतमंद रहता है, कई हफ्तों तक ताजा रहता है.
सर्दियां शुरू होते ही बाजार में लाल-लाल गाजर दिखने लगते हैं. ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा लोग गाजर का अचार पसंद करते हैं. स्वाद भी बढ़िया और खाना भी मज़ेदार हो जाता है. इसी वजह से अब लोग मार्केट से तैयार अचार लाने के बजाय घर पर ही इंस्टेंट अचार बनाना पसंद कर रहे हैं. यह न सिर्फ हेल्दी होता है बल्कि कम खर्च में झटपट तैयार भी हो जाता है.
घर पर बना इंस्टेंट गाजर अचार बिना किसी तरह के केमिकल और प्रिज़र्वेटिव के तैयार किया जाता है. इसमें सिर्फ हल्दी, लाल मिर्च, मेथी दाना, सरसों दाना और सरसों के तेल का इस्तेमाल होता है. सर्दियों में गाजर शरीर को गर्मी और एनर्जी देने के लिए भी जाना जाता है. इसी कारण घर का बना अचार स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है.
इंस्टेंट गाजर अचार के लिए जरूरी सामग्री
ताज़ी गाजर – ½ किलो
हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
मेथी दाना – 1 छोटा चम्मच
सरसों दाना – 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
सरसों का तेल – 3 बड़े चम्मच
कैसे बनाएं इंस्टेंट गाजर का अचार
सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर लंबी पतली स्टिक के रूप में काट लें. कटे हुए गाजर को एक बड़े बर्तन में डालकर उस पर नमक, हल्दी और नींबू का रस डाल दें. इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि गाजर हल्की सी नरम हो जाए और उसका पानी निकल जाए.
अब एक छोटी कढ़ाई में सरसों का तेल हल्का गर्म करें. तेल जब थोड़ा गर्म हो जाए तो उसमें मेथी दाना और सरसों दाना डालें. जैसे ही दाने चटकने लगे, गैस धीमी करके लाल मिर्च पाउडर डाल दें और 4–5 सेकंड चलाएं. ध्यान रखें कि मिर्च जले नहीं.
इसके बाद यह गरम मसाले वाला तड़का गाजर पर डाल दें और अच्छे से मिला दें. पूरी मिक्सिंग होने के बाद अचार को 15–20 मिनट के लिए ढककर रख दें. बस आपका खट्टा-तीखा और सुगंध से भरपूर इंस्टेंट गाजर अचार तैयार है.
लंबे समय तक सुरक्षित
अगर अचार को साफ कांच की बोतल में भरकर रखा जाए और हर बार साफ चम्मच से निकाला जाए, तो यह कई हफ्तों तक बिल्कुल ताजा बना रहता है. ठंडी जगह या फ्रिज में रखने पर इसकी शेल्फ लाइफ और भी बढ़ जाती है.

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-instant-gajar-pickle-becomes-healthy-trend-in-winter-local18-ws-l-9874893.html







