Home Food अदृश्य बाबा की ‘घी वाली ट्रिक’! जिसने मामूली मिठाई को बनाया ग्लोबल...

अदृश्य बाबा की ‘घी वाली ट्रिक’! जिसने मामूली मिठाई को बनाया ग्लोबल ब्रांड, थावे के पिड़िकिया की कहानी

0
1


homevideos

अदृश्य बाबा की ‘घी वाली ट्रिक’! जिसने मामूली मिठाई को बनाया ग्लोबल ब्रांड

X

title=

अदृश्य बाबा की ‘घी वाली ट्रिक’! जिसने मामूली मिठाई को बनाया ग्लोबल ब्रांड

 

arw img

Gopalganj Thawe Famous Pidikiya Story: बिहार के गोपालगंज स्थित प्रसिद्ध थावे भवानी मंदिर का प्रसाद सिर्फ आस्था नहीं, बल्कि शुद्धता का प्रतीक बन चुका है. यहां का ‘गौरीशंकर पिड़िकिया’ आज एक ऐसा ब्रांड बन गया है, जिससे करीब 300 परिवारों की जीविका चल रही है. इस व्यवसाय की कहानी 100 साल पुरानी है. सीवान से आए गौरीशंकर साह ने संघर्ष के दिनों में जब पिड़िकिया बेचना शुरू किया, तब एक साधु ने उन्हें शुद्ध घी और खोया इस्तेमाल करने की सलाह दी. इस छोटे से बदलाव ने ऐसा जादू किया कि आज उनके नाम से पटना से लेकर सीवान तक 30-40 दुकानें संचालित हो रही हैं. मैदा, शुद्ध घी और खोया के मिश्रण से तैयार इस मिठाई की मांग विदेशों तक है. एक अनुमान के मुताबिक, सामान्य दिनों में प्रत्येक दुकान से 50 किलो और नवरात्र में एक क्विंटल से अधिक की बिक्री होती है. ताजगी और शुद्धता ही इस व्यापार की सफलता का मूल मंत्र है. आज यह स्ट्रीट फूड न केवल थावे की पहचान है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए एक सफल बिजनेस मॉडल भी है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/recipe-gopalganj-thawe-bhawani-mandir-mysterious-sadhu-tips-thawe-pidikiya-global-brand-local18-ws-kl-10147090.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here