
Bageshwar: उत्तराखंड के बागेश्वर जैसे कई पर्वतीय इलाकों में गडेरी खूब उगाई और खाई जाती है. गडेरी के कई आयुर्वेदिक फायदे भी हैं. पहाड़ के लोग सर्दियों के मौसम में इसका अधिक सेवन करते हैं. इसकी सब्जी बनाने के लिए पहाड़ में एक खास तरीका अपनाया जाता है. Bharat.one से खास बातचीत करते हुए स्थानीय जानकर रमेश पर्वतीय बताते हैं कि गडेरी की सब्जी खाने में बहुत ही लाजवाब होती है. इसके टुकड़े मक्खन की तरह सॉफ्ट होते हैं.
जिस कारण पहाड़ के लोग इसे खूब पसंद करते हैं. अब पहाड़ के लोगों के साथ ही मैदानी इलाकों के लोग भी इस सब्जी को खूब पसंद कर रहे हैं. सर्दियों के मौसम में गडेरी की बाजार में डिमांड काफी बढ़ जाती है. जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है और ये शरीर को किस प्रकार लाभ देती है.
गडेरी की सब्जी बनाने का खास पहाड़ी तरीका
गडेरी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले इसका छिलका उतार लिया जाता है और फिर इसे गर्म पानी में धोया जाता है. फिर चूल्हे में आग जलाकर लोहे की कड़ाही में पानी गर्म किया जाता है. गर्म पानी में नमक डालकर गडेरी को पका लिया जाता है. इसके बाद इसमें मसालों का तड़का लगाया जाता है. फिर इसमें पहाड़ी मसाले के रूप में बिना नशे वाली भांग के दानों का रस डाला जाता है. ऐसा करने से इस सब्जी की तासीर गर्म हो जाती है और भांग का रस डालने से इसके स्वाद में चार-चांद लग जाते हैं. इसके बाद आप इसे रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं.
सब्जी खाने के फायदे
सर्दियों के मौसम में बागेश्वर जैसे कई पहाड़ी इलाकों में गडेरी खूब उगाई जाती है और इसे ठंड के दिनों के लिए स्टोर किया जाता है. स्थानीय जानकार रमेश पर्वतीय बताते हैं कि पहाड़ में इस सब्जी को गर्म तासीर के लिए खाया जाता है. इसे मंडुवे की रोटी के साथ अधिक पसंद किया जाता है. इसके अलावा इस सब्जी को चावल के साथ भी खाया जा सकता है.
इसका सेवन करने से शरीर को ठंड के मौसम में गर्माहट महसूस होती है और शरीर को ठंड कम महसूस होती है. आयुर्वेद के अनुसार इसकी सब्जी खाने से दिल से जुड़ी बीमारी नहीं होती है. ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर के मेटाबोलिज्म को स्ट्रांग करते हैं. इन दिनों गडेरी बागेश्वर बाजार में 60 से 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है.
FIRST PUBLISHED : December 7, 2024, 07:54 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-gaderi-ki-sabji-made-with-cannabis-seeds-has-medicinal-properties-local18-8881064.html

















