Home Food अफगानी टेस्ट और सस्ती शॉपिंग के लिए फेमस है साउथ दिल्ली का...

अफगानी टेस्ट और सस्ती शॉपिंग के लिए फेमस है साउथ दिल्ली का ये मार्केट, जहां हर रोज लगती है भारी भीड़

0
8


Agency:Local18

Last Updated:

जंगपुरा मार्केट, दिल्ली का 55 साल पुराना बाजार, अफगानी व्यंजन और सस्ती शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध है. मंगल बाजार में सस्ता सामान मिलता है. नजदीकी मेट्रो स्टेशन जंगपुरा है.

X

जंगपुरा

जंगपुरा मार्केट दिल्ली.

हाइलाइट्स

  • जंगपुरा मार्केट अफगानी व्यंजन और सस्ती शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध है.
  • यह मार्केट 55 साल पुरानी है और अफगानी कपड़े और व्यंजन मिलते हैं.
  • नजदीकी मेट्रो स्टेशन जंगपुरा है, जिससे आसानी से पहुंचा जा सकता है.

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अफगानी व्यंजन या अफगानी सामान की बात होती है, तो ज्यादातर लोग लाजपत नगर मार्केट का नाम लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाजपत नगर से भी ज्यादा साउथ दिल्ली का जंगपुरा मार्केट अफगानी सामान और व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है? यहां आपको न सिर्फ अफगानी चीजें मिलती हैं, बल्कि सस्ती शॉपिंग के लिए भी यह मार्केट बहुत पॉपुलर है. तो आइए जानते हैं इस मार्केट की खासियत और यहां कैसे पहुंचें.

जंगपुरा मार्केट का इतिहास और खासियत
दिल्ली के जंगपुरा क्षेत्र में स्थित यह मार्केट 55 साल से भी ज्यादा पुरानी है. रतन कुमार, जो यहां के एक दुकानदार हैं, बताते हैं कि यह मार्केट अंग्रेजों के जमाने से है. इस मार्केट की सबसे खास बात यह है कि यहां अफगानी कपड़े, स्वादिष्ट अफगानी व्यंजन, और रेस्टोरेंट्स की भरमार है. यही कारण है कि लोग दूर-दूर से यहां शॉपिंग और खाना खाने आते हैं.
यह मार्केट शॉपिंग करने के लिए भी सस्ती है, जहां आपको घरेलू सामान, कपड़े, फुटवियर समेत बहुत कुछ मिल जाएगा. वहीं, यह मार्केट सोमवार के दिन बंद रहती है.

मंगल बाजार – जंगपुरा का फेमस बाजार
रतन कुमार ने बताया कि जंगपुरा के भूगोल बाजार को मंगल बाजार के नाम से भी जाना जाता है, जहां हर मंगलवार को पटरी मार्केट लगती है. इस बाजार में सस्ता सामान मिलता है, इसलिए लोग यहां शॉपिंग करने के लिए दूर-दूर से आते हैं.

समय और लोकेशन
यह मार्केट सुबह 9:30 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक खुली रहती है. लोकेशन की बात करें तो इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन जंगपुरा है, जिससे आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है.

homelifestyle

अफगानी टेस्ट और सस्ती शॉपिंग के लिए फेमस है साउथ दिल्ली का यह मार्केट


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-this-market-of-south-delhi-is-famous-for-afghani-food-and-goods-where-there-is-a-crowd-of-people-to-shop-jungpura-market-delhi-lajpat-nagar-market-delhi-local18-9031427.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here