Home Food अररिया में ये युवा पढ़ाई करने के साथ बेचता है टेस्टी बर्गर,...

अररिया में ये युवा पढ़ाई करने के साथ बेचता है टेस्टी बर्गर, स्वाद के दीवाने हो जाते हैं लोग! जानें जगह

0
19



Last Updated:

Street food:- आज हम आपको अररिया के ऐसे फास्ट फूड के ठेले बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का स्वाद आपको बहुत पसंद आने वाला है, और इस ठेले का बर्गर तो इतना खास है, कि लोग कुछ ही घंटों में 200 पीस चट…और पढ़ें

अररिया: अगर आप भी स्ट्रीट फूड खाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको अररिया के ऐसे फास्ट फूड के ठेले बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का स्वाद आपको बहुत पसंद आने वाला है, और इस ठेले का बर्गर तो इतना खास है, कि लोग कुछ ही घंटों में 200 पीस चट कर जाते हैं. आपको बता दें, कि यह बर्गर अररिया के हनुमान मंदिर मिलन चौक स्थित ठेला पर मिलता है. इस ठेले पर आपको चाऊमीन, मंचूरियन जैसे स्ट्रीट फूड भी मिलेंगे, लेकिन इनके बर्गर की बात ही कुछ अलग है. यहां पर आपको ₹25 से लेकर ₹30 तक का बर्गर मिल जाएगा.

इस काम की मदद से करते हैं पढ़ाई
अररिया जिले के युवा आशीष ने Bharat.one से बातचीत में बताया, कि रोजाना 3-4 घंटे सिर्फ शाम को ठेला लगाकर, चाऊमीन, बर्गर आदि खाने पीने की चीजों को बेचते हैं, और इसके जरिए से पढ़ाई-लिखाई करते हैं. कुछ दिनों बाद बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा देंगे. उन्होंने आगे बताया, कि परिवार की स्थिति सही नहीं होने के कारण ये कामकाज करना पड़ रहा है. इस काम से अपनी पढ़ाई-लिखाई में बहुत मदद मिल जाती है. रोजाना करीब 200 प्लेट तक बिक जाती हैं, जिससे रोज की कमाई हो जाती है, और घर में भी कुछ पैसे दे देते हैं

प्रतिदिन हजार रुपए की करते हैं कमाई
दुकानदार आशीष कुमार ने आगे कहा ,कि उनके दुकान पर इतनी भीड़ लगती है, कि बर्गर परोस नहीं पाते हैं. प्रतिदिन 100 से 200 पीस बर्गर की बिक्री होती है. वहीं चाट, चाऊमीन व मंचूरियन की भी बिक्री अच्छी खासी हो जाती है. आगे उन्होंने बताया, कि प्योर वेजीटेरियन बर्गर मिलता है, जिसकी वजह से ग्राहक भी काफी तादात में आते हैं. वहीं मुनाफा को लेकर बताया, कि प्रतिदिन हजार रुपए तक की कमाई कर लेते हैं.

homelifestyle

अररिया में ये युवा पढ़ाई करने के साथ बेचता है टेस्टी बर्गर, जानें जगह का नाम?


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-local18-news-araria-boy-sells-tasty-burgers-on-a-cart-local18-8957368.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here