Last Updated:
अलीगढ़ का गोल्डन रेस्टोरेंट अपने क्रीमी चिकन और 70 से अधिक चिकन व्यंजनों के लिए मशहूर है. 40 साल पुराना यह रेस्टोरेंट खासतौर पर AMU स्टूडेंट्स को आकर्षित करता है और किफायती कीमतों व खास ऑफर्स के साथ बेहतरीन स्व…और पढ़ें
बेहद मशहूर है इस रेस्टोरेंट का मलाई चिकन? स्टूडेंट्स को मिलता है खास ऑफर
वसीम अहमद /अलीगढ़- अगर चिकन की बात करें, तो नॉर्मल चिकन हो या फिर क्रीमी चिकन, इसका नाम लेते ही खाने वालों के मुंह में पानी आ जाता है. अलीगढ़ में स्थित गोल्डन रेस्टोरेंट अपने खास क्रीमी चिकन के लिए मशहूर है. वैसे तो यहां करीब 70 से अधिक चिकन डिशेज़ मिलती हैं, लेकिन कुछ व्यंजन अपनी खास पहचान रखते हैं, जिनमें चिकन तंदूरी, चिकन बर्गर, मलाई चिकन, चिकन पंजाबी तड़का, क्रीम चिकन और हांडी चिकन शामिल हैं.
40 साल पुरानी स्वाद की परंपरा
गोल्डन रेस्टोरेंट के मालिक रिहान बताते हैं कि यह रेस्टोरेंट करीब 40 साल पहले अलीगढ़ में खोला गया था. वर्तमान में इसकी दो ब्रांच शहर में स्थित हैं – एक रसलगंज में और दूसरी सिविल लाइन के दोदपुर इलाके में. रिहान का कहना है कि यहां दूर-दराज से लोग चिकन का स्वाद लेने आते हैं, लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के स्टूडेंट्स की भीड़ सबसे ज्यादा देखने को मिलती है.
स्टूडेंट्स के लिए खास ऑफर
गोल्डन रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर स्पेशल ऑफर भी देता है, खासकर स्टूडेंट्स के लिए. इनमें गिफ्ट हैंपर, किसी डिश पर छूट, या फिर फ्री रोटी ऑफर शामिल हैं. यहां 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की किफायती थाली उपलब्ध है, जिससे हर कोई स्वादिष्ट चिकन व्यंजनों का आनंद ले सकता है.
सुबह से आधी रात तक स्वाद का सफर
गोल्डन रेस्टोरेंट सुबह 9 बजे खुलता है और रात 12 बजे तक ग्राहकों के लिए खुला रहता है. ग्राहक आतिफ, जो अक्सर अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहां आते हैं, बताते हैं कि उन्हें बटर बोनलेस चिकन सबसे ज्यादा पसंद है. हालांकि, यहां का मलाई चिकन समेत सभी व्यंजन बेहद खास हैं.
कैसे पहुंचे गोल्डन रेस्टोरेंट?
अगर आप भी गोल्डन रेस्टोरेंट के लजीज चिकन का आनंद लेना चाहते हैं, तो अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से करीब 3 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी. आप यहां ऑटो या रिक्शा के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं और स्वादिष्ट चिकन का मजा ले सकते हैं.
Aligarh,Uttar Pradesh
March 17, 2025, 10:43 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-eat-chicken-cream-from-golden-restaurant-of-aligarh-local18-9105885.html

















