Home Food अलीगढ़ नुमाइश में हापुड़ की कुल्फी की धूम, मुंह में रखते ही...

अलीगढ़ नुमाइश में हापुड़ की कुल्फी की धूम, मुंह में रखते ही घुल जाती है इसकी ठंडी मिठास

0
5


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

अलीगढ़ नुमाइश में हापुड़ की कुल्फी का स्टॉल खास आकर्षण बना है। दुकानदार राहुल कुमार 30 सालों से कुल्फी बना रहे हैं और इसकी कीमत ₹60 है। लोग दूर-दूर से इसे चखने आते हैं.

X

अलीगढ़

अलीगढ़ नुमाइश में हापुड़ की कुल्फी की धूम, मुंह में रखते ही घुल जाती है मिठास 

हाइलाइट्स

  • अलीगढ़ नुमाइश में हापुड़ की कुल्फी का स्टॉल आकर्षण बना
  • दुकानदार राहुल कुमार 30 सालों से कुल्फी बना रहे हैं
  • कुल्फी की कीमत ₹60, लोग दूर-दूर से चखने आते हैं

अलीगढ़ में चल रही राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी, जिसे अलीगढ़ नुमाइश भी कहा जाता है, 145 सालों से चली आ रही एक परंपरा है. इस नुमाइश में दूर-दूर से लोग खरीदारी और व्यापार के लिए आते हैं. इस साल, हापुड़ की कुल्फी का स्टॉल नुमाइश का खास आकर्षण बन गया है.

नुमाइश में आने वाले लोग हापुड़ की इस कुल्फी का स्वाद चखना नहीं भूल रहे हैं. दूध और खोये से बनी यह कुल्फी अलग-अलग स्वाद में मौजूद है. इस कुल्फी की कीमत मात्र ₹60 है, जिसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से यहां नुमाइश आते हैं.

कई सालों से लगा रहे हैं स्टॉल
कुल्फी की स्टॉल लगाने वाले दुकानदार राहुल कुमार बताते हैं कि वह पिछले कई सालों से अलीगढ़ नुमाइश में कुल्फी की स्टॉल लगाते आ रहे हैं और हर बार कुछ ना कुछ इसमें नया करने का प्रयास करते हैं, जिससे कि लोगों को यह कुल्फी खाने में और भी ज्यादा आनंद आए. इस बार भी वह कई नए फ्लेवर के साथ कुल्फी लेकर आए हैं. उनके यहाँ की कुल्फी की क्वालिटी बेहद अच्छी होती है.

क्वालिटी से नहीं करते समझौता
राहुल का कहना है कि इस कुल्फी को तैयार करने के लिए दूध, रबड़ी, चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. साथ में इसमें कई सारे ड्राई फ्रूट्स भी मिलाए जाते हैं, जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. वह पिछले 30 सालों से कुल्फी बनाते आ रहे हैं, इसलिए वह कुल्फी की क्वालिटी को कभी गिरने नहीं देते. यही सबसे बड़ी वजह है जो लोगों को उनके यहाँ की कुल्फी पसंद आती है. हापुड़ की कुल्फी बेहद मशहूर मानी जाती है और वह लोग हापुड़ गाजियाबाद से ही बिलॉन्ग करते हैं और वह कुल्फी बनाने के पुराने कारीगर हैं. उनकी इस कुल्फी का रेट मात्र ₹60 है. लोगों की डिमांड पर ही वह यहां स्टॉल लगाने के लिए अलीगढ़ नुमाइश में आते हैं और लोगों द्वारा उन्हें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

homelifestyle

अलीगढ़ नुमाइश में हापुड़ की कुल्फी की धूम, मुंह में रखते ही घुल जाती है इसकी..


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-aligarh-fair-hapur-kulfi-delight-available-for-60-rupees-local18-9031913.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here