Thursday, February 5, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

आंवला ठेचा चटनी रेसिपी सर्दियों में स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद.


Last Updated:

आंवला ठेचा एक पारंपरिक, चटपटी और स्वास्थ्यवर्धक चटनी है, विटामिन-C से भरपूर यह सर्दियों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और सर्दी-जुकाम से बचाव में मदद करती है. मूंगफली, लहसुन और हरे धनिये के साथ इसका खट्टा-मीठा और हल्का तीखा स्वाद रोटी, दाल-चावल या छाछ के साथ खाने में लाजवाब लगता है.

रेसिपी स्पेशल

खाने के साथ चटनी का स्वाद खाने का मज़ा दोगुना कर देता है, चटनी जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही बनाने वाले की तारीफ होती है. आज की रेसिपी स्पेशल में हम आपको एक ऐसी स्पेशल चटनी की रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जो आपने कभी नहीं खाई होगी. यह चटनी खाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है. इस खास रेसिपी का नाम है आंवला ठेचा. बहुत कम लोग आंवला ठेचा चटनी बनाना जानते हैं, क्योंकि इसकी रेसिपी पारंपरिक है, इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है.

रेसिपी स्पेशल

आंवला ठेचा एक बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक पारंपरिक डिश है, जिसे खासतौर पर सर्दियों में बड़े चाव से खाया जाता है. इसका खट्टा-मीठा और हल्का तीखा स्वाद भोजन के साथ-साथ अकेले भी खाने में लाजवाब लगता है. इसे घी लगी रोटी, बाजरे की रोटी, दाल-चावल या छाछ के साथ खाने पर इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. बच्चे हों या बड़े, हर किसी को इसका चटपटा जायका बेहद पसंद आता है. एक बार घर में आंवला ठेचा बन जाए तो परिवार वाले बार-बार इसे बनाने की फरमाइश करते हैं, क्योंकि यह न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि सेहत का खजाना भी है.

रेसिपी स्पेशल

गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि यह आंवला ठेचा बनाने की रेसिपी बहुत आसान है. इसे कुछ मिनटों में ही तैयार किया जा सकता है. खास बात ये है कि जी सामग्री इसे बनाने के काम में आती है वे आसानी से घर की रसोई में मिल जाती है. आंवला ठेचा चटनी बनाने के लिए आंवले 3. हरी मिर्च-9-10, मूंगफली 2 बड़े चम्मच, लहसुन की कलिर्फ 11-12, तेल 1 छोटा चम्मच जीरा 1 छोटा चम्मच, हरा धनिया 2 कप, नमक स्वादानुसार, तेल-1 बड़ा चम्मच की आवश्यकता होती है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

रेसिपी स्पेशल

गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि आंवले का ठेचा एक पारंपरिक और बेहद स्वादिष्ट चटपटी डिश है, जिसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. सबसे पहले आंवलों की फांकें काटकर तैयार करें, इसके बाद पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें मूंगफली डालकर धीमी आंच पर कुरकुरी होने तक भूनें. अब कटे हुए आंवले डालें और 7 से 10 मिनट तक भूनकर नरम होने दें. इसके बाद हरी मिर्च और लहसुन डालें और 5 से 7 मिनट तक भूनते रहें, ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए। अंत में जीरा डालकर कुछ सेकंड भूनें और सारी सामग्री को ठंडा होने दें.

रेसिपी स्पेशल

इसके बाद, जब मिश्रण ठंडा हो जाए, उसे ओखली या सिल-बट्टे में डालकर हल्का सा कूटें. इसमें ताज़ा धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाकर मोटा-मोटा कूटें, ताकि इसका देसी और पारंपरिक स्वाद बना रहे. तैयार आंवला ठेचा खट्टे, तीखे और देहाती स्वाद का अनोखा मेल है, जो खाने के साथ परोसने पर स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. यह डिश विशेष रूप से सर्दियों में अधिक पसंद की जाती है और रोटी या छाछ के साथ बेहद लाजवाब लगती है.

रेसिपी स्पेशल

आंवला ठेचा स्वाद के साथ स्वास्थ्य का अनोखा संगम है, विटामिन-C से भरपूर यह पारंपरिक चटनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है और सर्दी-जुकाम से बचाव में सहायक होती है. मूंगफली और लहसुन इसमें ऊर्जा और एंटीऑक्सीडेंट गुण बढ़ाते हैं, जबकि हरा धनिया पाचन को दुरुस्त रखता है. यह शरीर को गर्माहट देने, पाचन सुधारने और बाल एवं त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सर्दियों की बेहतरीन डिश मानी जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

क्या आपने कभी खाई है केवल सर्दियों में बनने वाली आंवला ठेचा चटनी, ये है रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-recipe-of-amla-thecha-chatni-local18-ws-kl-9906386.html

Hot this week

marriage problems solution। जानकी जयंती 2026 पर करें सरल उपाय

Last Updated:February 04, 2026, 18:52 ISTJanki Jayanti 2026:...

Topics

Surya Grahan 2026। सूर्य को अर्घ्य देना सही है या नहीं?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का नाम सुनते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img