Agra famous Rajasthani Handi Mutton: उत्तर प्रदेश के आगरा में खानपान का शौक लोगों में खूब देखा जाता है और यहां. की राजस्थानी हांडी मटन की लोकप्रियता सबसे अलग है. होटल क्लार्क इन के पास स्थित यह मशहूर स्टॉल पिछले 6–7 सालों से लोगों का स्वाद बढ़ा रहा है. ताजा मटन, खड़े मसाले, लहसुन, अदरक और शुद्ध सरसों के तेल में मिट्टी की हांडी में पकाया गया मटन अपने खास स्वाद के लिए दूर-दराज के ग्राहकों को भी खींच लाता है. सुबह से ही लोग फोन पर ऑर्डर बुक कर देते हैं ताकि समय पर उनकी हांडी तैयार मिल सके. दुकान के मालिक शिवम के अनुसार शाम होते-होते यहां लंबी लाइन लग जाती है. नियमित ग्राहक बताते है कि यहां मिलने वाला फ्रेस और लजीज हांडी मटन उन्हें बार-बार लौटकर आने पर मजबूर कर देता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/videos/uttar-pradesh/agra-agra-famous-rajasthani-handi-mutton-the-taste-is-so-delicious-that-you-ll-exclaim-wow-local18-9877362.html


















