Last Updated:
Imli Thecha Recipe: चटनी या थेचा तो आपने कई तरह का खाया होगा लेकिन आज हम आपको इमली के थेचा के बारे में बताने वाले हैं, जो बड़े ही यूनिक तरीके से बनाया जाता है. दरअसल, इसे सिलोट में पीसकर बनाते हैं लेकिन उससे पहले आग में थोड़ा भुना जाता है. इसका स्वाद कमाल होता है.

इमली की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आपको चार-पांच इमली लेनी होंगी और इन्हें लेकर आग की भट्टी में थोड़ी देर छोड़ दें. आप कोयला जला सकते हैं या फिर गैस के ऊपर भी रख सकते हैं. अगर घर में तंदूर है तो और भी अच्छा है. उसमें भी इसे आसानी से पका सकते हैं.

जब यह अच्छे से पक जाए तो बाहर निकाल लीजिए. आप देखेंगे ऊपर से यह पूरी तरह काला हो चुका होगा और हाथ से ऊपर के सारे छिलके को हटा लें. इसका जो टेस्ट है आग में भुना हुआ, बहुत ही स्वादिष्ट और सौंधापन लिए होता है.

इसका छिलका हटाकर, फिर इसको अच्छे से आपको मसल देना है. सिलोट में निकालकर सारी इमली का गूदा डाल दें और इसमें एक चम्मच सरसों का तेल, थोड़ा सा काला नमक, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा चाट मसाला और अमरुद अगर घर में है तो आधा अमरुद भी डाल दें.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

सिलोट की मदद से इसे अच्छे से कूच दीजिये. एक बात का ध्यान रखना है कि आपको पीसना नहीं है कूचना है. मतलब यह ठेचा की तरह रहना चाहिए. यह सिलोट के ही पत्थर से कूचना है, तब तक कूचें जब तक यह बढ़िया से एक-दूसरे में मिल ना जाए.

बस आपका इमली का ठेचा तैयार है. यह इमली की चटनी खाने में बहुत टेस्टी लगती है. इसको आप चावल या पराठे के साथ या फिर रोटी के साथ भी ऐसे खा लीजिए. यकीन मानिए, इसका जो खट्टा-मीठा फ्लेवर आता है काफी स्वादिष्ट लगता है. इसमें आप थोड़ी सी चीनी भी डाल सकते हैं.

कई बार बहुत लोगों को एकदम खट्टा पसंद नहीं आता, तो उनको थोड़ी सी चीनी पसंद आती है. यानी मीठा पसंद आता है तो अपने स्वाद अनुसार डाल दीजिए. अगर थोड़ा तीखा पसंद है तो लाल मिर्च पाउडर और डाल सकते हैं या हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.

बता दें, इमली में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और अमरूद में भी. जो बॉडी के टॉक्सिन को बाहर निकलने का भी काम करता है. ऐसे में स्वाद के साथ-साथ आपको सेहत के लिए भी एक बढ़िया विकल्प मिल जाएगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-imli-thecha-chutney-recipe-roasted-health-benefits-local18-ws-l-9955651.html







