Home Food आप भी हो मीठा खाने के शौकीन, तो सिर्फ 10 मिनट में...

आप भी हो मीठा खाने के शौकीन, तो सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं तिल-गुड़ की कुरकुरी पूरी, जानें आसान रेसिपी

0
6


X

सर्दियों

आप भी हो मीठा खाने के शौकीन, तो सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं तिल-गुड़ की…

 

arw img

Til Gud Puri Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही घरों में मीठा खाने का शौक और भी बढ़ जाता है. खासकर राजस्थान के पाली जिले में लोग ठंड में ऐसी रेसिपी बनाना पसंद करते हैं जो एक साथ स्वादिष्ट भी हों और सेहत को भी फायदा पहुंचाएं. ऐसी ही एक पारंपरिक, मीठी और खास रेसिपी है—तिल–गुड़ की पूरी, जिसे खासतौर पर महिलाएं सर्दियों में घर पर बनाती हैं. इसका स्वाद इतना हल्का-मीठा और सॉफ्ट होता है कि बच्चे हों या बड़े, हर किसी को बेहद पसंद आता है. यह मिठाई न सिर्फ खाने में अच्छी है, बल्कि यह शरीर को मौसमी बदलावों से भी बचाती है. सर्दियों में तिल और गुड़ का सेवन आयुर्वेद में बेहद लाभकारी माना गया है. तिल शरीर को कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट देता है, जो हड्डियों और त्वचा के लिए जरूरी है. गुड़ शरीर में गर्माहट बढ़ाता है और एनर्जी का प्राकृतिक स्रोत है, जो ठंड से लड़ने में मदद करता है. दोनों मिलकर सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं. इसी वजह से तिल–गुड़ की पूरी न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि शरीर को गर्म रखने वाला पौष्टिक विकल्प भी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

आप भी हो मीठा खाने के शौकीन, तो सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं तिल-गुड़ की…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/recipe-winter-special-sweet-til-gud-puri-recipe-ghar-par-kaise-banaye-till-gud-ki-puri-local18-9908876.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here