दरभंगा: आलू,गोभी व मटर की सब्जी तो आपने बहुत खाई होगी, लेकिन आज हम आपको इसकी कुछ अलग और खास रेसिपी बताने जा रहे हैं. बिहारी स्टाइल वाली यह सूखी सब्जी बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक भी है. आप रोटी, पराठे या चावल के साथ इसका आनंद ले सकते हैं. मिथिला की गृहणी गुड़िया चौधरी ने बनाने की पूरी विधि बताई है.
नोट करें बनाने की विधि
सबसे पहले कुकर में चार आलू को उबाल लें, फिर उसे छिल कर कद्दूकस करके रख लें. गोभी को भी बारीकी से काटकर उसे भी धोकर रख लें. फिर गैस चूल्हा पर एक कढ़ाई चढ़ाकर उसमें थोड़ी सी तेल डालकर उबले हुए आलू में थोड़ी सी नमक और थोड़ी सी हल्दी डालकर उसे अच्छे से फ्राई होने दें.
फिर उसे एक बर्तन में रखें, फिर उसी कढ़ाई में थोड़ी सी तेल डालकर कटे हुए गोभी में एक चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्दी डालकर उसे भी लाल होने तक फ्राई करें. मसाला के लिए, दो प्याज और दो टमाटर को बारीकी से काटकर रख लें. फिर उसी कढ़ाई में थोड़ी सी तेल डालकर तेज पत्ता, हींग, सुखी मिर्च का तड़का लगाएं. फिर उसमें कटे हुए प्याज और टमाटर को डालकर उसे भी 10 मिनट के लिए भुने.
मसाले से तेल छोड़ने से भूने
फिर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर,कुटी हुई लाल मिर्च पाउडर, मीट मसाला पाउडर, नमक और थोड़ी सी चाट मसाला पाउडर और मटर डालकर उसे अच्छे से फ्राई होने दें जब तक की मसाले से तेल ना छोड़े. फिर उसमें एक गिलास पानी डालकर आलू और फ्राई किए हुए गोभी को भी डालकर उसे भी 10 मिनट के लिए ढक्कर पकने दें.
जब सब्जी अच्छे से पक जाए, तो आप उसे एक बर्तन में निकाल कर रखें और इसका आनंद आप रोटी, पराठा, पुरी के साथ ले सकते हैं. इसका टेस्ट आपको बाकी सब्जियों से अलग लगेगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bihari-style-aloo-gobhi-matar-sukhi-sabji-local18-ws-kl-10120989.html







