Home Food आलू-प्याज नहीं बल्कि इस पकौड़े के दीवाने हैं बोकारो वासी, 30 साल...

आलू-प्याज नहीं बल्कि इस पकौड़े के दीवाने हैं बोकारो वासी, 30 साल पुरानी दुकान में लगती लंबी कतार

0
6


Agency:Bharat.one Jharkhand

Last Updated:

Bokaro Famous Prawn Pakoda: अगर आप भी झींगा पकोड़ा और झींगा मसाला का असली स्वाद चखना चाहते हैं, तो इस स्टॉल पर जरूर जाएं और बोकारो की इस स्पेशल डिश का आनंद लें.

X

झींगा

झींगा पकोड़ा कि तस्वीर

हाइलाइट्स

  • बोकारो में झींगा पकोड़ा की 30 साल पुरानी दुकान मशहूर है.
  • शाम को चिकन चिल्ली स्टॉल पर लंबी कतारें लगती हैं.
  • झींगा पकोड़ा, मसाला, मछली फ्राई और चिकन पकोड़ा भी उपलब्ध हैं.

कैलाश कुमार, बोकारो: अगर आप बोकारो में रहते हैं और कुछ अनोखा और क्रिस्पी स्नैक ट्राई करना चाहते हैं, तो सेक्टर 4 के सब्जी हटिया के सामने स्थित ‘चिकन चिल्ली स्टॉल’ पर झींगा पकोड़ा का लाजवाब स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा. इस स्टॉल पर दूर-दराज से ग्राहक आते हैं और शाम के समय यहां लंबी कतारें लग जाती हैं.

30 साल पुरानी दुकान, जो बनी झींगा पकोड़ा का हब
स्टॉल के संचालक मानिक मोदक ने बताया कि यह स्टॉल पिछले 30 सालों से लोगों की फेवरेट जगह बनी हुई है. पहले इसे उनके बड़े भाई ठाकुर मोदक चलाते थे, लेकिन अब वे खुद इसका संचालन कर रहे हैं.

झींगा पकोड़ा के अलावा और क्या है खास?
मानिक के अनुसार, सबसे ज्यादा डिमांड झींगा पकोड़ा की होती है, लेकिन इसके अलावा वे झींगा मसाला, मछली फ्राई और चिकन पकोड़ा भी बनाते हैं.

. छोटे आकार का झींगा पकोड़ा: ₹240/प्लेट
. बड़े आकार का झींगा पकोड़ा: ₹260/प्लेट
. झींगा मसाला ग्रेवी: ₹240/प्लेट
. मछली फ्राई और चिकन पकोड़ा: ₹200/प्लेट

कैसे बनता है लाजवाब झींगा पकोड़ा?
मानिक मोदक ने बताया कि सबसे पहले झींगे को अच्छी तरह धोकर उसमें बेसन, बारीक कटा प्याज और मिर्च मिलाया जाता है. फिर उसे गर्म तेल में डीप फ्राई किया जाता है और ऊपर से चाट मसाला, प्याज और हरी चटनी डालकर ग्राहकों को गर्मागर्म परोसा जाता है.

कहां से आता है खास झींगा?
स्टॉल पर मिलने वाला झींगा बोकारो के सेक्टर 5 हटिया से मंगवाया जाता है, जो कि कोलकाता, खड़गपुर और तेनुघाट से आता है.

कब और कहां मिलेगी यह खास डिश?
स्थान: सेक्टर 4, सब्जी हटिया के सामने, बोकारो
समय: शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: N/A

homelifestyle

आलू-प्याज नहीं बल्कि इस पकौड़े के फैन हैं बोकारो वासी, 30 साल पुरानी है दुकान!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-best-prawn-pakora-crispy-shrimp-fritters-top-seafood-snacks-where-to-eat-prawn-pakora-in-bokaro-local18-9043535.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here