Home Food आलू-बीटरूट से बना सकते हैं भंडारे वाली सब्जी, टेस्टी इतना की नहीं...

आलू-बीटरूट से बना सकते हैं भंडारे वाली सब्जी, टेस्टी इतना की नहीं उतरेगा क्रेज, सेहत भी होगी जबरदस्त

0
6


Aloo-Beetroot Sabji Recipe: हमने हमेशा से देखा और सुना है कि बीटरूट शरीर के खून को बढ़ाता है. बीटरूट खाने से शरीर के पोषण तत्वों की कमी पूरी होती है लेकिन बीटरूट खाना अधिकतर लोगों को नहीं पसंद है. हालांकि, इसे कई तरीकों से खाया जा सकता है जिससे आपको जरा भी उसके स्वाद के बारे में नहीं पता चलेगा. आप कुछ तरीके अपनाकर बीटरूट के फैन बन सकते हैं. आइए आज की रेसिपी में हम आपको आलू-बीटरूट की सब्जी के बारे में बताते हैं. यह खाने में बिल्कुल भंडारे वाली सब्जी जैसा स्वाद देगा.

आलू बीटरूट की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
बीटरूट – 2 मध्यम आकार के
आलू – 2 मध्यम आकार के
तेल – 2 बड़े चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
राई – 1 छोटा चम्मच
हींग – 1/4 छोटा चम्मच
प्याज – 1 मध्यम आकार का, कटा हुआ
टमाटर – 1 मध्यम आकार का, कटा हुआ
धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
जीरा पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
गार्निश के लिए धनिया पत्ती

कैसे रेडी करें टेस्टी बीटरूट-आलू की सब्जी?
बीटरूट और आलू को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
– बीटरूट को ग्राइंडर में डालकर पीस लें.
– अब इसी ग्राइंडर में कटे हुए टमाटर को डाल लें और पीस लें.
– आलू को कूकर में उबाल लें और छिलकर एक बर्तन में रख लें.
– एक पैन में तेल गरम करें और इसमें जीरा, राई, और हींग डालकर भुनें.
– अब इसमें चॉप्ड प्याज डाल दें और भुनें जब तक वे ब्राउन ना हो जाए.
– अब इसमें ग्राइंड किया हुआ बीटरूट और टमाटर का पेस्ट डाल दें.
– इसे अच्छे से भूने और मटर डाल दें.
– आप इसमें इमली का पानी भी मिला सकते हैं.
– अब इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, और नमक डालकर मिलाएं.
– इसके बाद इसमें उबले हुए आलू को डाल दें.
– इसे 15-20 मिनट तक पकाएं जब तक कि बीटरूट और आलू नरम न हों.
– अब इसे गरमा गरम सर्व करें.

FIRST PUBLISHED : November 18, 2024, 15:11 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-potato-beetroot-sabji-recipe-it-has-many-health-benefits-know-how-to-make-like-bhandara-style-curry-8842209.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here