Last Updated:
How to identify adulterated paneer: पनीर खाने वालों के लिए असली-नकली पनीर की पहचान करना जरूरी है. असली पनीर दूध जैसा स्वाद और महक देता है, जबकि नकली पनीर रबर जैसा कठोर हो सकता है. पैकेट पर डिटेल्स पढ़कर ही पनीर…और पढ़ें
असली पनीर नर्म और स्पंजी होता है.
हाइलाइट्स
- असली पनीर दूध जैसा स्वाद और महक देता है.
- नकली पनीर रबर जैसा कठोर और सख्त होता है.
- पैकेट पर डिटेल्स पढ़ें और जांच के तरीकों का उपयोग करें.
How to identify adulterated paneer: नॉनवेज नहीं खाने वालों के लिए सब्जी में कुछ अच्छा खाने के लिए पनीर ही ऑप्शन होता है. मटर पनीर, मशरूम पनीर, पालक पनीर खाने में अच्छा तो लगता ही है, यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. किसी भी पार्टी-फंक्शन में पनीर के बने स्नैक्स आइटम, सब्जी जरूर मेन्यू लिस्ट में शामिल होता है. वैसे आजकल पनीर को खरीदते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि दुकानों में बेचे जाने वाले खुले पनीर मिलावटी भी आने लगे हैं. बाजार में मिलावटखोरों की संख्या बढ़ती जा रही है. आप भी मार्केट से कभी ना कभी पनीर खरीदते होंगे. आप कई बार खुला पनीर खरीद लेते होंगे. कई बार आपको पता भी नहीं चलता होगा कि आप जो पनीर खा रहे हैं वो असली है या नकली. वैसे, आप घबराएं नहीं, बल्कि जब भी मार्केट से पनीर लाएं तो उसे खाने से पहले इन तरीकों से जांच करें.
असली-नकली पनीर की पहचान कैसे करें
– इतना तो आपको पता ही होगा कि पनीर दूध से बनता है.अगर पनीर दूध से बना है तो इसमें दूध जैसा स्वाद और महक आएगा.दूध की खुशबू न आए तो समझ लें कि पनीर में मिलावट है. इसे दूध से नहीं तैयार किया गया है.
– छोटा सा एक टुकड़ा पनीर का लेकर उसे अपनी हथेलियों पर रगड़ें. अगर इसका रंग भूरा हो जाए तो यह नकली और सफेद ही रहे तो असली पनीर है.
-नकली पनीर देखने में रबर जैसा लगेगा और छूने पर कठोर, सख्त महसूस होगा. असली पनीर नर्म और स्पंजी होता है, जिसे आप आसानी से काट सकते हैं.
-पैकेट वाला पनीर खरीद रहे हैं तो उस पर लिखी पूरी डिटेल पढ़ लें.एक्सपायरी डेट, इंग्रीडिएंट्स के बारे में पढ़ लें.पनीर को दूध और नींबू का रस डालकर तैयार किया जाता है.
-एक टुकड़े को पानी में डालकर दो तीन मिनट के लिए उबालें, फिर प्लेट में निकाल लें. इसे ठंडा करने के बाद आयोडीन टिंचर की बूंदें डाल दें. पनीर रंग में नीला होता दिखे तो समझ लें कि इसे दूध में मिलाकर बनाया गया है.असली पनीर स्वाद में दूध जैसा लगता है. मुंह में हार्ड नहीं लगता और खाते ही घुल सा जाता है. मुंह में नहीं घुले तो यह नकली हो सकता है. देर तक चबाना पड़े, रबड़ जैसा लगे तो नकली पनीर आप खा रहे हैं.
-पनीर का एक टुकड़ा आग में पकाकर देखें. अगर ये जल जाए और इसमें से धुआं निकले तो समझ जाएं कि ये नकली पनीर है.
February 18, 2025, 21:49 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-how-to-avoid-paneer-adulteration-easy-ways-to-identify-real-vs-fake-at-home-asli-nakli-paneer-ki-pahchan-ke-tarike-in-hindi-9042842.html

















