Last Updated:
Raipur News: समोसे को परफेक्ट फ्राई करने के लिए दुरदेशी वीभर एक खास तरीका अपनाते हैं. उन्होंने कहा कि समोसे को पहले तेज आंच पर तलना चाहिए ताकि वह बाहर से क्रिस्पी हो जाए. इसके बाद उसे धीमी आंच पर पकाया जाता है …और पढ़ें
उन्होंने कहा कि समोसा बनाने की प्रक्रिया बहुत ही सावधानीपूर्वक की जाती है. सबसे पहले कूटा हुआ दरदरा अदरक-लहसुन पेस्ट तैयार किया जाता है. इसके बाद इसमें कुटी हुई हरी मिर्च, सरसों-जीरा का तड़का और खड़ा धनिया डाला जाता है. इन सामग्रियों को अच्छे से भूनकर मीठा नीम का पत्ता भी मिलाया जाता है. जब यह मिश्रण ब्राउन हो जाता है और खुशबू फैलने लगती है, तभी हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और समोसे का खास मसाला मिलाया जाता है. फिर इसमें उबले हुए आलू डाले जाते हैं. आलू का पानी पूरी तरह से सूख जाने तक मिश्रण को अच्छी तरह भूनना जरूरी होता है, जिससे समोसे का भरावन टेस्टी हो जाए और पूरी तरह पक जाए.
उन्होंने आगे कहा कि समोसे को परफेक्ट फ्राई करने के लिए एक खास तरीका है. समोसे को पहले तेज आंच पर तलना शुरू करना चाहिए ताकि वह बाहर से क्रिस्पी हो जाए. इसके बाद समोसा धीमी आंच पर पकाया जाता है ताकि अंदर का मसालेदार आलू मिश्रण पूरी तरह पक जाए. यह तरीका समोसे को हल्का, कुरकुरा और बेहद स्वादिष्ट बनाता है. समोसा पकने में करीब 15 मिनट का समय लगता है लेकिन यही धीमा पकाने का तरीका इसे परफेक्ट बनाता है.
सेल बढ़ाकर प्रॉफिट कमाना उद्देश्य
दुरदेशी वीभर के होटल पर समोसे की कीमत भी खासियत लिए हुए है. रायपुर में अधिकांश जगह समोसे की प्लेट 30 से 40 रुपये में मिलती है लेकिन यहां मात्र 20 रुपये में दो समोसे दही चटनी, मिर्ची चटनी और मटर चटनी के साथ परोसे जाते हैं. वीभर बताते हैं कि उनका उद्देश्य दाम बढ़ाकर नहीं बल्कि सेल बढ़ाकर प्रॉफिट कमाना है. यही वजह है कि रोजाना लगभग 3000 समोसे बिकते हैं जबकि रविवार को यह संख्या बढ़कर 4000 से 5000 तक पहुंच जाती है.
इस अनोखे स्वाद और कम दाम के कारण इनके पास समोसे खाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. दुरदेशी वीभर का मानना है कि सही तरीके से बनाकर और ग्राहकों को सस्ती कीमत पर परोसकर ही लंबे समय तक सफलता मिलती है. उनके समोसे की यह खासियत उन्हें रायपुर में अलग पहचान दिलाती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-samosas-are-sold-in-huge-numbers-here-everyday-what-is-special-know-how-it-is-prepared-note-down-the-special-recipe-local18-9607428.html

















