Home Food इस नवरात्रि भूल जाइए खिचड़ी-आलू पुरी की थाली, ट्राई करें स्वाद और...

इस नवरात्रि भूल जाइए खिचड़ी-आलू पुरी की थाली, ट्राई करें स्वाद और सेहत से भरपूर 5 यूनिक व्रत डिशेज

0
0


Last Updated:

Navaratri Special Dishes: नवरात्रि व्रत के लिए इस बार कुछ नया और स्वादिष्ट आजमाएं. सामा की इडली हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है. वहीं साबूदाना पराठा और टिक्की चाट दिनभर के लिए परफेक्ट स्नैक साबित होंगे. मसालेदार खाने के शौकीनों को सागरी समोसे भाएंगे और मीठा पसंद करने वालों के लिए राजगिरे की कुकीज एनर्जी और टेस्ट का बढ़िया कॉम्बिनेशन देंगी.

news 18

नवरात्रि का व्रत आते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले साबूदाने की खिचड़ी और आलू-पुरी की वही पुरानी थाली घूम जाती है. लेकिन इस बार क्यों न कुछ नया और डिलीशियस ट्राई किया जाए? यहां हम आपको बता रहे हैं पांच खास और हटकर डिशेज, जिन्हें आप व्रत के दौरान बिना अनाज खाए भी एन्जॉय कर सकते हैं. ये डिशेज स्वाद में तो बेहतरीन हैं ही, साथ ही हेल्दी भी है.

news 18

सामा की इडली आपके लिए खास हो सकता है. यह व्रत के लिए बेस्ट और हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शनहै. सामा के चावल (वरई) को धोकर पीस लें. इसमें दही, सेंधा नमक और थोड़ा पानी डालें और घोल तैयार करें. थोड़ा सा फ्रूट सॉल्ट मिलाएं और इडली के सांचे में भरकर स्टीम करें. इसके बाद नारियल की चटनी के साथ सर्व करें. इसका स्वाद भी लाजवाब होता है.

food resipi

व्रत में पराठा खाना भी अब मुमकिन है. व्रत के दौरान साबूदाने के पराठे का भी सेवन कर सकते हैं. इसको बनाना भी आसान है. उबले आलू, साबूदाना (भिगोया हुआ), सेंधा नमक, हरी मिर्च और मूंगफली मिलाकर डो तैयार करें. इसके बाद इसे बेलकर तवे पर धीमी आंच पर सेंक लें. दही या व्रत की चटनी के साथ इसको खा सकते हैं.

फूड रेसिपी

साबूदाना टिक्की चाट भी व्रत के दौरान खा सकते हैं. चाट खाने के शौकीनों के लिए यह परफेक्ट स्नैक साबित हो सकता है. उबले आलू, साबूदाना और मूंगफली से टिक्की बना लें. इन्हें कुरकुरी होने तक सेंकें. ऊपर से दही, सेंधा नमक, व्रत वाली हरी और मीठी चटनी डालें. अनार और धनिया से गार्निश करें.इसके बाद यह खाने के लिए तैयार हो जाएगा.

food resipi

व्रत के दौरान सागरी समोसे भी बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.  कुछ तीखा और मजेदार खाने का मन है तो सिंघाड़े या राजगिरे के आटे की लोई बनाएं. भरावन के लिए उबले आलू, मूंगफली, हरी मिर्च और सेंधा नमक का मिश्रण भरें. डीप फ्राई करें और टमाटर की व्रत वाली चटनी के साथ खाएं. इसका स्वाद भी बेहतरीन होता है.

news 18

व्रत के दौरान मीठा खाने के शौकीनों के लिए सागरी कुकीज बेहद खास साबित हो सकता है. इसको बनाने के लिए राजगिरा आटा, घी, पिसी चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर आटा गूंद ले. कुकीज का आकार देकर ओवन में बेक करें. ये कुरकुरी कुकीज व्रत में एनर्जी देंगी और बच्चों को भी खूब पसंद आएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

व्रत में क्या खाएं? नवरात्रि पर जरूर बनाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, स्वाद भी लाजवाब


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-navratri-vrat-recipes-unique-delicious-dishes-sabudana-idli-paratha-tikki-samosa-cookies-local18-9644362.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here