Last Updated:
Mama chai Stall : बोकारो के सोनाटांड़ स्थित मामा चाय स्टॉल नरेश साव की इलायची वाली चाय के लिए मशहूर है. जहां 5 या 10 रुपये में खास स्वाद वाली चाय मिलती है. इसके स्वाद के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.
बोकारो : सर्दी हो या गर्मी, दिन हो या रात, ‘चाय प्रेमियों’ के लिए चाय हमेशा पसंदीदा पेय मानी जाती है. ऐसे में अगर आप चाय प्रेमी हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो बोकारो के बारी मोड़ के सामने सोनाटांड़ में स्थित ‘मामा चाय स्टॉल’ अपने अनोखे नाम के साथ-साथ इलायची वाली चाय के लिए खास तौर पर मशहूर है. यहां दुर दराज इलाकों से भी लोग चाय पीने आते हैं. आइये जानते हैं इस चाय की रेसिपी के बारे में…
दुकान के संचालक ने बताया
दुकान के संचालक नरेश साव बताते हैं कि वह लंबे समय से चाय की दुकान चला रहे हैं. यहां के स्थानीय लोग उन्हें प्यार से मामा कहकर बुलाते थे और लम्बे समय के साथ यह काम उनकी पहचान बन गई और इस नाम कि लोकप्रियता के कारण उन्होंने अपनी दुकान का नाम भी मामा चाय दुकान रखा है. उनके स्टाल पर ग्राहकों के लिए ताजा दूध में खासतोर पर इलायची की खुशबू वाली चाय बनाई जाती है. वहीं, उनके यहां ग्राहक 5 रुपये में पेपर कप और 10 रुपये में मिट्टी के कुल्हड़ में इलायची की खुशबू वाली चाय का आनंद ले सकते हैं.
चाय बनाने की प्रक्रिया को लेकर दुकान के संचालक नरेश ने बताया कि सबसे पहले सॉसपैन या कढ़ाई में दूध को अच्छी तरह उबालकर तैयार किया जाता है. इसके बाद ओखली में कूटी हुई इलायची, चीनी और चायपत्ती मिलाकर उस उबलते दूध में डाली जाती है. इस मिश्रण को कुछ देर और पकाने के बाद गर्म चाय को पेपर कप या मिट्टी के कुल्हड़ में भरकर ग्राहकों को परोसा जाता है.
जानें ग्राहक ने चाय को लेकर क्या बताया
इसके अलावा उनके यहां हर दिन 15 से 20 किलो दूध की चाय तैयार की जाती है, जिसे खुले बर्तन में पूरी साफ-सफाई के साथ बनाया जाता है. वहीं, उनकी दुकान सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है. यहां चाय पीने आए ग्राहक बिदेश कुमार ने बताया कि वह यहां सालों से चाय पी रहे हैं और मामा की इलायची वाली चाय का स्वाद आज भी लाजवाब है. उन्हें ऐसे चाय कहीं भी पीने को नहीं मिलती है.
About the Author

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bokaro-ke-mama-chai-stall-ki-elaichi-chai-ne-tea-lovers-ko-lubhaya-local18-ws-l-9926391.html







