Sahi Bharwan dum Aloo: खाने के शौकीन हर रोज नई डिशेज तलाशते ही रहते हैं. ऐसे लोग किसी भी आम डिज को स्पेशल ट्विस्ट देकर खास बना देते हैं. आलू ऐसी ही चीजों में से एक है. ऐसी ही एक बहुत सामान्य सी सब्जी का नाम है आलू. आलू से बनी चीजें लोगों को बहुत पसंद आती हैं. इसलिए लोग आलू से तमाम चीजों को बनाकर खाते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी शाही भरवां दम आलू (Stuffed dum aloo) बनाकर खाए हैं? बता दें कि, ये सब्जी खाने में बेहद टेस्टी और कम समय में बनकर तैयार हो जाती है. इसको आप घर आए मेहमानों को भी सर्व सकते हैं. अगर आप भी भरवां दम आलू बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई इस आसान विधि को फॉलो कर सकते हैं.
भरवां दम आलू बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
शाही अंदाज में भरवां दम आलू बनाने के लिए हमें आलू, टमाटर, बारीक कटा हरा धनिया, बारीक कटी अदरक, अदरक, मैदा, बारीक कटी हरी मिर्च, हरी मिर्च, जीरा, पनीर, तेल, बारीक कटे काजू, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, किशमिश, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, साबुत बड़ी इलायची और स्वादानुसार नमक चाहिए.

भरवां दम आलू बनाने का तरीका
स्टेप 1- शाही भरवां दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को तोड़कर भुरभुरा कर लेंगें. अब इसमें अदरक, किशमिश, हरी मिर्च, ½ चम्मच नमक और बारीक कटे काजू, हरा धनिया को एड करते हुए ठीक से मिला लेंगे. इस तरह से भरावन (स्टफिंग) बनकर तैयार हो चुका है. इसके बाद आलुओं को धोकर छील लेंगे. अब आलू को बीच से दो भागों में काटकर चाकू या किसी नुकीली चीज से उसे खोखला कर लेंगे.
स्टेप 2- अब पहले से तैयार भरावन को आलू के खोखले हिस्से में चम्मच की मदद से भरेंगे. इसके बाद मैदा लेंगे, जिसमे थोड़ा पानी और स्वादानुसार नमक डालकर घोल बना लेंगे. अब इस घोल में स्टफ्ड आलुओं को डालकर अच्छे से लपेट लेंगे. इसके बाद इन आलुओं को हल्की आंच में तेल में फ्राई करेंगे. जब आलू का रंग सुनहरा हो जाए तो आंच बंद कर देंगे और उन्हें एक प्लेट में निकाल लेंगे.
ग्रेवी बनाने का आसान तरीका
स्टेप 1- शाही भरवां दम आलू की ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कूकर में तेल डालकर गर्म कर लेंगे. अब इसमे जीरा डालकर चटका लेंगे. इसके बाद इसमे लौंग, काली मिर्च, दालचीनी और छिली हुए बड़ी इलायची के दाने डालकर भूनेंगे. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर को एड करते हुए किसी चम्मच से चलाते हुए 1-2 सेकेंड तक भून लेंगे. अब टमाटर-अदरक-हरी मिर्च-काजू का पेस्ट डालकर चलाएं और ऊपर से लाल मिर्च पाउडर भी डाल लें. याद रखें कि इसे तब तक भूनना है जब तक मसाला और तेल अलग-अलग न दिखने लगें.
स्टेप 2- अब मसाले में कसूरी नमक, कसूरी मेथी और 1 गिलास पानी डालकर इस ग्रेवी को एक उबाल आने तक पका लेंगे. इसके बाद इस ग्रेवी में आलू डालकर कूकर को बंद कर 1 सीटी आने दें. अब आंच धीमी करके मीडियम आंच पर ही आलू को 4 से 5 मिनट तक पकने दें. इसके बाद आंच बंद कर 20 मिनट बाद कूकर खोलें. अब बनकर तैयार हो चुके शाही भरवां दम आलू में ऊपर से हरी धनिया से गार्निश कर दें. आप इसको रोटी, पराठा, पूड़ी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-shahi-bharwan-dum-aloo-recipe-easy-method-to-make-delicious-dish-revealed-ws-kl-9966110.html







