आदित्य आनंद/गोड्डा: गोड्डा के बाजारों में बिकने वाली खट्टी-मीठी फ्लेवर की पेप्सी आइसक्रीम ने न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों के बीच भी खास पहचान बनाई है. ये आइसक्रीम लोगों को 90 के दशक की गर्मियों की याद दिलाती है, जब साइकिलों पर घूम-घूमकर ये बेची जाती थी. सस्ती कीमत और विभिन्न फ्लेवर्स में उपलब्ध ये आइसक्रीम लोगों के लिए आज भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. खट्टी-मीठी पेप्सी, कोला, मैंगो, ऑरेंज, लीची और मिल्क फ्लेवर में आने वाली ये पेप्सी ट्यूब्स सिर्फ 5 रुपये में मिलती हैं, जिससे पुरानी यादों के साथ-साथ बच्चों को ठंडक का एक सस्ता और मजेदार विकल्प मिल रहा है.
ग्रामीण इलाकों में है बेहद लोकप्रिय
आइसक्रीम बेचने वाले फंटूश यादव, जो बिहार के बांका जिले के निवासी हैं, बताते हैं कि वे पहले अन्य राज्यों में मजदूरी करते थे लेकिन अब पेप्सी बेचने के इस काम से रोजाना 800 से 1000 रुपये कमा लेते हैं. उनके ठेले पर एक छोटा चलंत फ्रिज होता है, जो आइसक्रीम को ठंडा रखने में मदद करता है और वे इसे गांवों और कस्बों में घूम-घूमकर बेचते हैं.
जहां बड़े शहरों में महंगी और नए फ्लेवर्स की आइसक्रीम ने ऐसी सस्ती आइसक्रीम को लगभग गायब कर दिया है, वहीं ग्रामीण इलाकों में ये आइसक्रीम अब भी बेहद लोकप्रिय है. बच्चों से लेकर बड़े तक, सभी इसे देखकर अपने बचपन की यादों में खो जाते हैं, जब वे इस सरल और किफायती आइसक्रीम का आनंद लिया करते थे.
FIRST PUBLISHED : September 23, 2024, 16:45 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-pepsi-ice-cream-is-back-in-godda-will-refresh-the-memories-of-90s-has-become-the-favourite-of-everyone-local18-8711778.html







