Energy Booster Powder: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल शरीर को कमजोर बना रही है. इससे निजात पाने के लिए लोग कई चीजों का सेवन करते हैं. लेकिन, ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवों अधिक फायदेमंद हो सकते हैं. बता दें कि, ये ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का खजाना होते हैं. अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर तैयार किया गया पाउडर एनर्जी बूस्टर का काम करता है. इसलिए, रोज रात को सोने से पहले दूध के साथ सेवन से शरीर को मजबूती मिल सकती है. सूखे खजूर (खारक), मखाने, भुने चने समेत कई ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं जो कि इस पाउडर को तैयार करने में इस्तेमाल होते हैं.
आप इसको रोजाना सुबह भी दूध के साथ एक चम्मच पाउडर पी सकते हैं. ऐसा करने से आप शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने से लेकर बॉडी को एनर्जेटिक बना सकते हैं. इस पाउडर को बनाना भी बेहद आसान है. यही नहीं, इसको सही तरीके से स्टोर कर कुछ हफ्तों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. तो आइए जानते हैं ड्राई फ्रूट्स पाउडर बनाने की आसान विधि.
ड्राई फ्रूट्स पाउडर बनाने की सामग्री
इस पाउडर को बनाने के लिए मखाना, भुने चने, खसखस, बादाम और सूखे खजूर (खारक) चाहिए. इसके बाद हमारे द्वारा बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं. यह ड्राई फ्रूट्स पाउडर बनाना काफी आसान है और ये काफी कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाता है.

ड्राई फ्रूट्स पाउडर बनाने का तरीका
स्टेप्स-1: इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गर्म करें. इसके बाद उसमें चने डालकर कुछ देर तक भूनें. इस दौरान चने चलाते हुए सेकें. चने अच्छी तरह से भुन जाने के बाद उन्हें एक प्लेट में निकाल लें और गर्म कड़ाही में ही मखाने और ड्राई फ्रूट्स डालकर उन्हें सॉट करें. मखाने जब हल्के गुलाबी हो जाएं और बादाम सिक जाए तो उन्हें भी प्लेट में निकालें.
स्टेप्स-2: अब सूखे खजूर लें और उन्हें कूटकर या काटकर उसके अंदर के बीज को बाहर निकाल लें. इसके बाद कड़ाही में सूखे खजूर और खसखस को एकसाथ डालकर धीमी आंच पर रोस्ट करें. इन्हें अच्छी तरह से भुनने में एक मिनट तक का वक्त लगेगा. इसके बाद गैस बंद कर दें और एक बाउल में इन्हें निकाल लें. भुने हुए ड्राई फ्रूट्स को कुछ देर ठंडा होने दें. इसके बाद सभी को मिक्सर जार में डालकर पीस लें और महीन पाउडर तैयार कर लें.
स्टेप्स-3: शरीर को एनर्जी देने वाला हेल्दी ड्राई फ्रूट्स पाउडर बनकर तैयार हो चुका है. इसे स्टोर करने के लिए कांच के जार का उपयोग करें. सुबह या रात में दूध के साथ एक चम्मच इस पाउडर का सेवन शरीर में बड़ा बदलाव ला सकता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-energy-booster-dry-fruits-powder-new-way-to-overcome-weakness-revealed-ws-kl-9911175.html

















