Last Updated:
Baghpat: बागपत की इस दुकान में मिलने वाले पनीर पकौड़े पूरे एरिया में फेमस हैं. दूर-दूर से लोग इनका स्वाद लेने आते हैं. इन्हें बहुत ही शुद्धता के साथ बनाया जाता है और दाम भी कम रखा गया है.
पनीर पकोड़ा।
बागपत. बागपत में पनीर पकोड़े 100% शुद्धता के साथ तैयार किए जाते हैं. इन पकौड़ों का स्वाद लेने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं. इनमें भर भरकर पनीर डाला जाता है और साबुत मसाले का इस्तेमाल होता है जिससे इन पकौड़ों का स्वाद और भी अधिक बढ़ दाता है. इसके साथ ही चना पीसकर बेसन बनाया जाता है जिससे इनके स्वाद में और भी इजाफा हो जाता है. जानते हैं ये पकौड़े कहां मिलते हैं और किस दाम में इनका लुत्फ उठाया जा सकता है.
एक साल पहले हुई शुरुआत
बागपत के काठा ऋतिक स्वीट्स के संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि 1 साल पहले पनीर पकौड़ा बनाने की की शुरुआत की थी. लोगों तक शुद्ध और स्वादिष्ट चीज पहुंचाना लक्ष्य था और इसी के तहत पनीर पकौड़ों की शुरुआत की गई ताकि लोग शुद्ध आइटम खा सकें. इसका रेट भी बहुत ही कम रखा गया है. पनीर पकौड़ा बनाने के लिए पहले मार्केट से साबुत चने और साबुत मसाले आते हैं जिसमें चने का बेसन तैयार किया जाता है और साबुत मसाले से ही मसाले तैयार किए जाते हैं. इसी वजह से इन पकौड़ों का स्वाद खास होता है क्योंकि जो सामान इस्तेमाल होता है वह एकदम प्योर होता है. साथ ही पनीर डालने में भी कंजूसी नहीं दिखायी जाती.
क्या है रेसिपी
सबसे पहले बेसन का घोल तैयार किया जाता है. इसके बाद इसमें पनीर, आलू, प्याज की पिट्ठी तैयार की जाती है. इसके बाद अच्छी क्वालिटी की ब्रेड लाकर ब्रेड पकोड़े को 100% शुद्ध तेल में तैयार किया जाता है. इन पनीर के पकौड़े में पनीर भर-भर कर डाला जाता है और मात्र ₹25 में यह पकौड़ा दिया जाता है. यहां दूर-दूर से लोग इसका स्वाद लेने के लिए आते हैं. प्रदीप कुमार ने बताया कि क्वांटिटी और क्वालिटी से कभी समझौता नहीं किया गया, जिसके चलते लोग इन पकौड़ों को खूब पसंद करते हैं और दूर-दूर से इसका स्वाद लेने के लिए आते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-hrithik-sweets-special-paneer-pakora-famous-for-taste-and-purity-less-price-local18-8950617.html

















