Jamshedpur Famous Nashta: हर शहर में नाश्ते की कुछ ऐसी दुकानें होती हैं जो अपने स्वाद के कारण फेमस होती हैं. जैसे साकची जेल चौक के पास रामधेनू नाश्ता कॉर्नर को ही ले लें. इस दुकान में पिछले 40 सालों से वही स्वाद परोसा जा रहा है. 20 रुपये में सत्तू भरी चार पूड़ी और आलू मटर की सब्जी हो या जलेबी, कचौड़ी, समोसा, गुलाब जामुन. यहां बिकने वाला हर आइटम लोगों को बेहद पसंद आता है. इस दुकान को परिवार की तीसरी पीढ़ी चला रही है. बड़े से बड़ा और आम से आम, हर आदमी यहां नाश्ते का स्वाद लेता है और सुबह 7 बजे लगनी वाली इस दुकान में 10 बजे तक सब खत्म हो जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/videos/lifestyle/recipe-ramdhenu-nashta-corner-40-year-old-shop-people-love-taste-cheap-best-local18-ws-l-9903670.html


















