Home Food कटहल बिरयानी रेसिपी: प्रेशर कुकर में बनाएं स्वादिष्ट बिरयानी

कटहल बिरयानी रेसिपी: प्रेशर कुकर में बनाएं स्वादिष्ट बिरयानी

0
1


Jackfruit Biryani In Pressure Cooker: त्यौहार हो या घर पर कोई खास मौका, बिरयानी हर किसी की फेवरेट डिश होती है. लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं और बिरयानी का स्वाद चिकन या मटन की तरह लजीज चाहते हैं, तो कटहल बिरयानी(Kathal Biryani Recipe) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. कटहल जिसे शाकाहारी मांस भी कहा जाता है, मसालों और चावल के साथ इतना स्वादिष्ट बनता है कि हर कोई खाने के बाद तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाता. अच्छी बात ये है कि इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और सिर्फ प्रेशर कुकर की 3 सीटी में ये बिरयानी तैयार हो जाती है.

कटहल क्यों है खास?
कटहल में फाइबर, विटामिन C और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसे खाने से डाइजेशन बेहतर होता है और शरीर को एनर्जी भी मिलती है. यही वजह है कि इसे बिरयानी में इस्तेमाल करने से ये हेल्दी और टेस्ट दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन जाता है.

कटहल बिरयानी बनाने के लिए सामग्री-
– 500 ग्राम कटहल (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
– 2 कप बासमती चावल
– 2 प्याज बारीक कटा हुआ
– 2 टमाटर प्यूरी
– 1 कप दही
– 2 हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट
– साबुत मसाले (तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग)
– पाउडर मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, गरम मसाला)
– ताज़ा हरा धनिया और पुदीना
– तेल या घी
– नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि-
सबसे पहले कटहल को हल्का सा नमक डालकर पानी में उबाल लें ताकि उसका कच्चापन निकल जाए.
प्रेशर कुकर में तेल या घी गरम करें और उसमें साबुत मसाले डालकर तड़काएं.
प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें, फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें.
अब इसमें टमाटर की प्यूरी, दही और सारे पाउडर मसाले डालकर अच्छे से भूनें.
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उबला हुआ कटहल डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं.
अब इसमें धोए हुए चावल, धनिया-पुदीना और जरूरत के हिसाब से पानी डालें.
कुकर का ढक्कन बंद करें और 3 सीटी आने तक पकाएं. जैसे ही कुकर का ढक्कन खुलेगा, आपकी रसोई में बिरयानी की लाजवाब खुशबू फैल जाएगी. इसे रायते, सलाद और पापड़ के साथ परोसें.

टिप्स-
– बिरयानी में खुशबू बढ़ाने के लिए आप केसर या बिरयानी मसाला डाल सकते हैं.
– बासमती चावल का इस्तेमाल करने से डिश और भी स्वादिष्ट बनती है.
– चाहें तो घी की जगह तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन घी डालने से फ्लेवर डबल हो जाता है.

कटहल बिरयानी उन शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट डिश है जो बिरयानी का असली मजा लेना चाहते हैं. अब जब भी बिरयानी खाने का मन हो, घर पर ही कुकर में 3 सीटी लगाकर कटहल बिरयानी ट्राई करें और स्वाद का मजा उठाएं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-kathal-biryani-in-pressure-cooker-3-whistles-easy-vegetarian-recipe-for-indian-festival-easy-tasty-dish-ws-ekl-9563214.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here