Home Food कम मसाले, जबरदस्त स्वाद! आसान स्टेप्स में बनाएं बस्तर का पारंपरिक चना...

कम मसाले, जबरदस्त स्वाद! आसान स्टेप्स में बनाएं बस्तर का पारंपरिक चना भाजा – Chhattisgarh News

0
1


Last Updated:

Chana Bhaja Recipe: बस्तर में चना भाजा काफी फेमस है. बस्तर के ग्रामीण बड़े चाव से खाते है. बस्तर में सूखी मटर और चावल के साथ चना भाजा बनाया जाता है. जो बेहद स्वादिष्ट लगता है. आप इन स्टेप्स फॉलो कर बस्तर का फेमस चना भाजा बना सकते हैं.

Chana Bhaja Recipe: बस्तर में चना भाजा काफी पसंद किया जाता है. बस्तर के स्थानीय ग्रामीण इसे बाजारों में बेचने के लिए बड़ी संख्या में लाते हैं.बस्तर का फेमस चना भाजा चना और चावल के साथ बनाया जाता है, जो काफी स्वादिष्ट लगता है. बस्तर के ग्रामीण इसे बड़े चाव से खाते हैं. इस सब्जी में इमली पानी भी डाला जाता है जिससे सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है. इस सब्जी को बस्तर में कम मसालों के साथ पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है. जिसके कारण यह सब्जी स्वाद लाजवाब लगता है.

चना भाजा बनाना बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में यह सब्जी तैयार हो जाती है. आप भी घर पर बस्तर का फेमस चना भाजा बनाकर अपने घर के लोगों को इसका स्वाद चखा सकते हैं. एक बार इस सब्जी को खाने के बाद बार-बार इसे खाने का मन करेगा. आप भी इन स्टेप्स को फॉलो कर बस्तर का फेमस चना भाजा बना सकते हैं.

चना भाजा बनाने के लिए सामग्री
सुखी मटर भीगी हुई- 100 ग्राम, चावल पीसा हुआ- 30 ग्राम, इमली का पानी, मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल- 10 मिलीलीटर, टमाटर- दो कटी हुई

चना भाजा बनाने की विधि
चना भाजा बनाने के लिए एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लीजिए. इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनिए. अब इसमें अदरक  लहसुन का पेस्ट डाल दीजिए जब प्याज सुनहरा हो जाए, तो उसमें चना डालकर थोड़ी देर पकाइए.इसके बाद इसमें हल्दी, मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए. अब इसमें कटी हुई टमाटर डाल दीजिए.अब इसमें इमली का पानी डालकर पकाइए. इसके बाद पीसा हुआ चावल का घोल डाल दीजिए. लगभग दस मिनट पकाने के बाद सब्जी को उतार लीजिए.अब तैयार है चना भाजा की देशी स्टाइल सब्जी, जिसे आप रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining Bharat.one she has worked with Re…और पढ़ें

homelifestyle

मटर-चावल संग चना भाजा, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन, जानें रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-traditional-famous-chana-bhaja-know-recipe-step-by-step-local18-9982007.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here