Home Food करवाचौथ पर पंजाबी स्टाइल छोले रेसिपी कढ़ी चावल के साथ बनाने का...

करवाचौथ पर पंजाबी स्टाइल छोले रेसिपी कढ़ी चावल के साथ बनाने का तरीका

0
6


Last Updated:

“Karwa chauth 2025 Recipe” करवाचौथ पर कढ़ी चावल के साथ पंजाबी स्टाइल छोले बनाएं, जिसमें काबुली चना, मसाले और टमाटर प्यूरी का स्वाद पूजा के दिन को खास बना देता है.

"karwa chauth 2025 Recipe" कढ़ी चावल के साथ बनाइए, पंजाबी स्टाइल छोले

Food, करवाचौथ के दिन पूजा के सारे नियमों का पालन किया जाता है. इस दिन कई जगहों पर कुछ खास प्रकार का भोजन बनाया जाता है. करवाचौथ के खास दिन अगर आप कढ़ी चावल बना रही हैं, तो उसके साथ पंजाबी स्टाइल छोले परोसना स्वाद को दोगुना कर देगा. तीखे, मसालेदार और खुशबूदार छोले हर किसी को पसंद आते हैं. और ये रेसिपी इतनी आसान है कि आप झटपट बना सकती हैं.

पंजाबी स्टाइल छोले की रेसिपी

 आवश्यक सामग्री:

  • काबुली चना (छोले) – 1 कप (रातभर भिगोए हुए)
  • प्याज – 2 मध्यम (बारीक कटे हुए)
  • टमाटर – 2 बड़े (प्यूरी बना लें)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • तेजपत्ता – 1
  • छोले मसाला – 2 छोटे चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

 बनाने की विधि:

  1. छोले उबालें
    भिगोए हुए छोले को प्रेशर कुकर में 3–4 सीटी तक उबाल लें. चाहें तो थोड़ा नमक और एक चुटकी बेकिंग सोडा डाल सकते हैं जिससे छोले जल्दी गलते हैं.
  2. तड़का तैयार करें
    एक कड़ाही में तेल गरम करें. उसमें जीरा और तेजपत्ता डालें. फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  3. मसाले पकाएं
    अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें. फिर टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, छोले मसाला, डालकर तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए.
  4. छोले मिलाएं
    उबले हुए छोले को मसाले में डालें. ज़रूरत अनुसार पानी डालें और 10–15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि मसाले अच्छी तरह मिल जाएं.
  5. गरम मसाला और धनिया डालें
    अंत में गरम मसाला और हरा धनिया डालें. ढककर 5 मिनट के लिए रख दें.

परोसने का तरीका:

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

“karwa chauth 2025 Recipe” कढ़ी चावल के साथ बनाइए, पंजाबी स्टाइल छोले


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-punjabi-style-chole-with-curry-rice-on-karwa-chauth-note-down-the-recipe-ws-l-9707638.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here