Home Food कीमत, क्वालिटी और स्वाद…तीनों में अव्वल जमालपुर का मशहूर डार्जलिंग रेस्टोरेंट, नॉनवेज...

कीमत, क्वालिटी और स्वाद…तीनों में अव्वल जमालपुर का मशहूर डार्जलिंग रेस्टोरेंट, नॉनवेज लवर्स के लिए परफेक्ट जगह

0
0

Last Updated:

Best Tandoori Chicken in Aligarh: अलीगढ़ के जमालपुर इलाके में स्थित डार्जलिंग रेस्टोरेंट अपने स्वादिष्ट तंदूरी चिकन के लिए मशहूर है. खास मैरिनेशन, पारंपरिक तंदूर और संतुलित मसालों से तैयार किया गया चिकन बाहर से कुरकुरा और अंदर से जूसी होता है. नींबू और कोयले की खुशबू इसका स्वाद और बढ़ा देती है. वाजिब कीमत, अच्छी क्वालिटी और साफ-सफाई के कारण यह रेस्टोरेंट नॉनवेज पसंद करने वालों की पहली पसंद बन चुका है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

Best Tandoori Chicken in Aligarh: ताला और तालीम के शहर अलीगढ़ के जमालपुर इलाके में स्थित डार्जलिंग रेस्टोरेंट अपने लाजवाब तंदूरी चिकन के लिए खास पहचान बना चुका है. शाम ढलते ही यहां से उठती तंदूर की खुशबू राहगीरों को अपनी ओर खींच लेती है. चिकन का रंग, खुशबू और धुआं मिलकर भूख को और तेज कर देते हैं.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

डार्जलिंग रेस्टोरेंट का तंदूरी चिकन बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से बेहद जूसी होता है. मसालों का संतुलन ऐसा है कि न ज्यादा तीखा, न फीका. हर उम्र के लोगों को इसका स्वाद खूब पसंद आता है. नींबू की हल्की खटास और कोयले की खुशबू इसका स्वाद दोगुना कर देती है. लोग यहां तंदूरी चिकन खाने के लिए अपनी बारी आने तक लंबा इंतजार भी करते हैं.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

यहां के तंदूरी चिकन की सबसे बड़ी खासियत इसकी खास मैरिनेशन है. ताजा चिकन को दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला, नींबू का रस और कुछ खास सीक्रेट मसालों में कई घंटों तक मैरिनेट किया जाता है, जिससे मसाले पूरी तरह चिकन में समा जाते हैं और स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

मैरिनेट किए गए चिकन को पारंपरिक मिट्टी के तंदूर में तेज आंच पर भुना जाता है. बीच-बीच में मक्खन लगाया जाता है, जिससे चिकन सूखता नहीं और उसमें अलग ही चमक आ जाती है. सही समय पर तंदूर से निकालकर ऊपर से चाट मसाला और नींबू डाला जाता है और इसे चटनी के साथ परोसा जाता है. हरे धनिये और प्याज से इसकी सजावट की जाती है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

तंदूरी चिकन के साथ हरी चटनी, प्याज के लच्छे और बटर रूमाली या तंदूरी रोटी सर्व की जाती है. कई लोग इसे निहारी या दाल मखनी के साथ भी ऑर्डर करते हैं, जिससे पूरा खाना और भी मजेदार हो जाता है. अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से लोग यहां इस खास तंदूरी चिकन का स्वाद लेने पहुंचते हैं. शाम के समय यहां भारी भीड़ देखने को मिलती है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

अगर कीमत की बात करें तो डार्जलिंग रेस्टोरेंट में तंदूरी चिकन की कीमत भी जेब पर भारी नहीं पड़ती. यहां हाफ तंदूरी चिकन 200 रुपए और फुल तंदूरी चिकन 380 रुपए में मिल जाता है, जो क्वालिटी और मात्रा के हिसाब से बिल्कुल वाजिब है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

अगर आप अलीगढ़ में हैं और नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, तो जमालपुर स्थित डार्जलिंग रेस्टोरेंट का तंदूरी चिकन जरूर ट्राई करें. दोस्तों और परिवार के साथ बैठकर स्वादिष्ट खाने का मजा लेने के लिए यह जगह एक बेहतरीन विकल्प बन चुकी है. साथ ही, यहां साफ-सफाई का भी खास ध्यान रखा जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

जमालपुर का मशहूर डार्जलिंग रेस्टोरेंट, नॉनवेज लवर्स के लिए परफेक्ट जगह

.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-best-and-famous-tandoori-chicken-darjeeling-restaurant-aligarh-local18-10019813.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here