Home Food कुकर से बाहर निकल जाता है पानी? दाल बनाते समय अक्सर आपके...

कुकर से बाहर निकल जाता है पानी? दाल बनाते समय अक्सर आपके साथ भी होता है ऐसा ही कुछ, फॉलो करें ये टिप्स गंदा नहीं होगा ढक्कन

0
8


Last Updated:

Stop Overflowing From Cooker : अगर आप दाल बनाते समय कुकर से पानी बाहर आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ टिप्स को अपनाकर आप इस समस्या का समाधान पा सकते हैं. ध्यान रखें कि दाल बनाते समय पानी की सही मात्रा का ध…और पढ़ें

कुकर से बाहर निकल जाता है पानी? दाल बनाते समय अक्सर आपके साथ भी होता है ऐसा ही

किचन हैक्स

हाइलाइट्स

  • कुकर से पानी बाहर आने पर घी लगाएं.
  • दाल बनाते समय पानी की सही मात्रा रखें.
  • कुकर का ढक्कन और रबर गैसकेट सही से बंद करें.

Stop Overflowing From Cooker : घर में दाल बनाना एक नॉर्मल प्रोसेस है, लेकिन कई बार हम यह पाते हैं कि प्रेशर कुकर से दाल बनाते समय पानी बाहर आने लगता है, जिससे किचन गंदा हो जाता है और खाने की क्वालिटी भी इफैक्ट होती है. यह समस्या आमतौर पर तब होती है जब कुकर का प्रेशर ठीक से कंट्रोल नहीं हो पाता या पानी ज्यादा हो जाता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है. हम आपको बता रहे हैं एक खास टिप जिससे आप इस समस्या का आसानी से हल निकाल सकते हैं.

पानी बाहर आने का कारण और इसका समाधान
दाल बनाते वक्त कुकर से पानी बाहर आने का मुख्य कारण प्रेशर का ज्यादा बनना और पानी की मात्रा ज्यादा होना. जब दाल में बहुत ज्यादा पानी डाला जाता है, तो कुकर में ज्यादा प्रेशर बनता है, जिससे कुकर का ढक्कन उखड़ सकता है और पानी बाहर आ सकता है. इसलिए, दाल बनाते वक्त पानी की सही मात्रा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. कुकर में पानी सिर्फ उतना डालें, जितनी दाल को पकाने के लिए जरूरत हो. अगर पानी की मात्रा ज्यादा होगी, तो कुकर में प्रेशर ज्यादा बनेगा और कुकर से पानी बाहर निकलने लगेगा.

कुकर का ढक्कन और रबर गैसकेट
कभी-कभी, अगर कुकर का ढक्कन ठीक से बंद नहीं होता, तो भी पानी बाहर आ सकता है. ऐसा तब होता है जब कुकर का ढक्कन सही तरीके से फिट नहीं होता या रबर गैसकेट घिस जाता है. इस स्थिति में कुकर में प्रेशर लीक होने लगता है, जिससे कुकर का ढक्कन पूरी तरह से बंद नहीं हो पाता और पानी बाहर निकलने लगता है. इसलिए, दाल बनाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि कुकर का ढक्कन सही से बंद हो और रबर गैसकेट की स्थिति ठीक हो.

अपनाएं खास टिप्स
अब आपको इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एक सरल और प्रभावी टिप जानना चाहिए. अगर आप दाल बनाते समय कुकर से पानी बाहर आने की समस्या से परेशान हैं, तो एक छोटा सा उपाय अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं. आपको प्रेशर कुकर के सीटी वाले हिस्से पर थोड़ा घी लगाना होता है. घी लगाने से कुकर में से पानी बाहर नहीं आएगा और कुकर का ढक्कन भी गंदा नहीं होगा.

जब आप दाल बनाने के लिए कुकर में सीटी को वापस लगाएं, तो पहले सीटी के हिस्से पर थोड़ा घी लगाएं और फिर उसे कुकर में फिट करें. इसके अलावा, दाल में भी थोड़ा सा घी डालें. इस प्रक्रिया से कुकर से पानी बाहर नहीं आएगा और आपका किचन भी साफ रहेगा.

homelifestyle

कुकर से बाहर निकल जाता है पानी? दाल बनाते समय अक्सर आपके साथ भी होता है ऐसा ही


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-how-to-stop-overflowing-from-cooker-some-tips-to-prevent-water-leakage-from-pressure-cooker-9109526.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here