Last Updated:
Madhubani Kosa Kachri Recipe : मधुबनी के मिथिला में कोसा की कचरी पकौड़े बेहद लोकप्रिय हैं. यहां के लोग इसे खासकर ठंड में खाते हैं. कोसा, केला के पौधे का फल है. बता दें कि इसे खाने से बीपी भी कंट्रोल रहता है. साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है.
मधुबनी: मिथिला के लोग तरुआ (पकौड़े) खाने में सबसे आगे है. वह हर छोटी बड़ी खुशियों में न्यौता देकर पकौड़े खिलाते और खुद भी खाते हैं. कोसा का कचरी (पकोड़ा) खानें में बहुत मजेदार होता है. वैसे तो यह हर मौसम में मिल जाता है, लेकिन ठंड में कंबल में बैठे रहो और मां गर्म पकौड़े लाकर दे, वो और मजा आता है. केला जब पौधें में हो जाए, तो उसके नीचे जो उसका फल होता है. उसे ही कोसा कहा जाता है. उसे तोड़कर और फिर उसका मिथिला के लोग मैथिली भाषा में कचरी कहते हैं. वह बनाया जाता है. यह डिश खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और उसे बनाने में भी थोड़ी मेहनत पड़ती है.
कोसा की कचरी बनाने की यह रेसिपी बहुत ही आसान है. सबसे पहले आप कोसा को अच्छे से धो लें, फिर उसकी बहुत सारी परतें हटानी पड़ती है. क्योंकि ऊपर का जो परत होता है. वह तीता होता है, तो वह मुंह का स्वाद बिगाड़ सकता है. वहीं, अंदर की मुलायम कोसा को बारीकी से काटकर उसमें प्याज काट कर डालते हैं.
जानें कोसा की रेसिपी
बता दें कि इसके साथ ही हरी मिर्च, धनिया पत्ता ,किचन में यूज होने वाला धनिया, मिर्च, नमक आदि मसाला को मिलते हैं और उसमें बेसन डालकर हम उसे कचरी (पकौड़े ) की तरह फ्राई कर वैसे भी खा सकते हैं. यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. या फिर उसका आप रस वाला सब्जी भी बना सकते हैं. चावल दाल के साथ कॉम्बिनेशन करना है, तो कचरी और रोटी के साथ कॉम्बिनेशन करना है, तो रस वाली कोसा की सब्जी बेहतर है.
यहां के लोग कचरी और उसकी सब्जी भी बड़े शौक से खाते हैं. हालांकि अब तो सोशल साइड यानी कि ऑनलाइन भी कोसा बिकने लगा है. अब लोग खरीद कर बनाते हैं. स्वास्थ्य के लिए बताया जाता है की बीपी भी कंट्रोल होता है. इसके साथ ही बहुत सारे पेट की समस्याओं को भी यह दूर करता है. स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है. ऐसे में आप भी इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. यह खाने में बहुत ही लाजवाब होता है.
About the Author

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-kachari-recipe-of-mithila-kosa-revealed-taste-secret-in-madhubani-news-local18-ws-kl-9926427.html







