Home Food केवल चाइनीज नहीं, देसी खाने का भी स्वाद बढ़ाती है शिमला मिर्च,...

केवल चाइनीज नहीं, देसी खाने का भी स्वाद बढ़ाती है शिमला मिर्च, आलू संग बनाएं भाजी, बच्चे कहेंगे – वाह मां जी!

0
1


Last Updated:

Aloo Shimla Mirch Sabji Recipe: आलू-शिमला मिर्च की सब्जी फटाफट बनती है और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. कभी खास कुकिंग करने का मन ना हो या एकदम से मेहमान आ जाएं तो यह सब्जी बनाकर परोसें. यह पराठों के स्वाद लाजवाब लगती है.

दरभंगा. आलू शिमला मिर्च की सब्जी खाने का एक स्वादिष्ट और आसान विकल्प है, जो आपके रोजमर्रा के खाने को नया स्वाद देती है. यह सब्जी आलू, शिमला मिर्च और साधारण मसालों से तैयार की जाती है. वैसे तो शिमला मिर्च कई तरह की सब्जियों और चाइनीज व्यंजनों का स्वाद बढ़ाती है, लेकिन अगर सिर्फ शिमला मिर्च और आलू की सब्जी बनाई जाए, तो इसका स्वाद और भी लाजवाब होता है.

मिनटों में तैयार
इस सब्जी की खास बात यह है कि यह बहुत जल्दी तैयार होती है और खाने में बेहतरीन लगती है. कभी एकदम से मेहमान आ जाएं या खास कुकिंग करने का मन ना हो तो फटाफट यह सब्जी बनायी जा सकती है. शिमला मिर्च को अधिक पकाना नहीं पड़ता और ये हल्की कुरकुरी ही अच्छी लगती है. ऐसे में आप उबले आलू के साथ ये सब्जी बनाएं तो फटाफट तैयार हो जाएगी.

आसान है रेसिपी
इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले 2 से 3 आलू लें, उन्हें साफ पानी से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद 2 शिमला मिर्च को भी धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब 1 प्याज, 2 लहसुन की कली और 1 इंच अदरक को मिक्सी में पीसकर एक अच्छा सा पेस्ट बना लें. आप चाहें तो अपनी पसंद के मुताबिक इसमें टमाटर भी डाल सकते हैं.

पहले आलू डालें
अब कढ़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें. तेल गरम होने पर 1 चम्मच जीरा डालें और हल्का भून लें. इसके बाद तैयार किया हुआ प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें. जब मसाले से खुशबू आने लगे, तब कटे हुए आलू डालें और जब ये 70 परसेंट कुक हो जाएं तो शिमला मिर्च डालकर लगभग 5 मिनट तक पकाएं.

इसके बाद इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. सभी मसालों को सब्जी में अच्छे से मिला लें. अब ढककर कुछ देर तक पकाएं, जब तक आलू और शिमला मिर्च नरम न हो जाएं. बीच-बीच में हल्का चलाते रहें ताकि सब्जी जले नहीं.

तैयार है आपकी सब्जी
जब सब्जी अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें. आपकी आलू शिमला मिर्च की स्वादिष्ट सब्जी तैयार है. इसे आप रोटी, चावल या पूरी के साथ मज़े से खा सकते हैं. चाहें तो अपने स्वाद के अनुसार मसालों में थोड़ा बदलाव भी कर सकते हैं. यह सब्जी फ्रिज में रखकर 2 से 3 दिन तक खाई जा सकती है और बच्चों के टिफिन के लिए भी एक अच्छा विकल्प है. और तो और इसकी सैंडविच भी बहुत अच्छी लगती है. सब्जी बच जाए तो ब्रेड पर लगाकर खाएं.

About the Author

authorimg

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए Bharat.one Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

homelifestyle

चाइनीज नहीं, देसी खाने का भी स्वाद बढ़ाती है शिमला मिर्च, आलू संग बनाएं भाजी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-aloo-shimla-mirch-recipe-easy-quick-tasty-sandwich-special-local18-ws-l-9958124.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here