Last Updated:
झारखंड में एक खास तरह का चावल होता है, जो दिखने में ब्राउन होता है और इसे लोग पारले-जी या घोड़ा कहते हैं. इस चावल की महक इतनी तेज होती है कि घर पर पकाएंगे पूरा मोहल्ला खुशबू से महकेगा. इसको उगाने के लिए काफी देखभाल करना पड़ती है. यह चावल कम पानी में भी हो जाता है.
रांची. झारखंड की राजधानी रांची के आसपास के गांव में एक खास तरह का चावल होता है, जो दिखने में एकदम ब्राउन होता है. जिसको यहां के स्थानीय लोग पारले-जी भी कहते हैं और घोड़ा भी कहते हैं. दरअसल, यह परले जी जैसा महकता है. इस चावल को उगाने वाली शीला बताती हैं, यह बहुत कम पानी की जगह में ही उग जाता है.
वह आगे बताती है कि ये ऊंचाई पर भी आराम से हो जाता है. इसको अधिक पानी की जरूरत नहीं पड़ती. खासतौर पर जो डायबिटीज के पेशेंट होते हैं वह हमसे डायरेक्ट ले जाते हैं. क्योंकि, इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और खास तौर पर जो डाइटिंग करते हैं वे इस चावल को खाते हैं. यह चावल मार्केट में ₹300 केजी तक बिकता है.
महक ऐसा कि कच्चा ही चबा जाएंगे
शीला बताती हैं, आप कच्चा ही इसे हाथ में लेकर देखिए ऐसी महक है कि आप कच्चा ही खा जाएंगे और खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है. फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी साइट पर आप जाकर देखेंगे तो इसकी कीमत ₹300 से ऊपर तक मिलेगी. जिसको जो मन करता है उस रेट में बेचता है. उसकी डिमांड काफी अधिक है और होता बहुत ही कम है.
क्योंकि, इसको बहुत ही केयर की जरूरत पड़ती है. खाद से लेकर कीटनाशक हर एक चीज बेहद ही बारीकी से देखना होता है. आप इसके जब चावल बनाएंगे तो इसकी सुगंध इतना तेज होती है कि पूरे घर को पता चल जाएगा कि आपने चावल रेडी कर लिया है. खासतौर पर लोग मटन और चिकन के साथ यह चावल खाना पसंद करते हैं.
चावल खाकर वजन घटा सकते
आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं कि दरअसल यह जो चावल है इसमें कैलोरी काफी कम होती है. इसके 100 ग्राम में आपको महज 40 से 50 कैलोरी ही मिलेगी. यही कारण है कि आप डाइटिंग में भी इसको आराम से खा सकते हैं. और जो डायबिटीज पेशेंट है वह भी खा सकते हैं. बस प्रेशर कुकर में ना बनाएं. बल्कि, पानी में खौला कर बनाएं तो और भी फायदा करेगा.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-parle-g-or-ghoda-rice-benefits-from-diabetes-to-dieters-amazing-smell-local18-10241943.html







