Home Food क्या आप शुद्ध शहद खा रहे हैं? जानने के लिए खुद करें...

क्या आप शुद्ध शहद खा रहे हैं? जानने के लिए खुद करें ये 5 टेस्ट, असली-नकली Honey की होगी घर बैठे पहचान

0
7



Honey purity test at home: शहद का सेवन और इस्तेमाल लोग काफी करते हैं. एक एक नेचुरल स्वीटनर है, जिसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. कैलोरी, कार्ब्स, कॉपर, जिंक, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी आदि होते हैं. साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करता है. शहद (Honey) हार्ट के लिए हेल्दी है. एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक गुण चोट, घाव जल्दी भरने में मदद करते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रखता है. सूजन कम करे. त्वचा को सॉफ्ट बनाएं. त्वचा को स्वस्थ रखने में भी शहद का वर्षों से यूज हो रहा है. ठंड में हड्डियां रहेंगी मजबूत, मौसमी बीमारी से बचाव होगा. कई बार लोग मार्केट से शहद तो लाते हैं, लेकिन शहद असली है या नकली, इसकी पहचान नहीं कर पाते हैं. नकली शहद (Shahad) खाकर आपकी सेहत खराब हो सकती है. आपने बाजार से खुला शहद खरीद लिया है तो आप घर पर इस तरह से शुद्धता की जांच कर सकते हैं.

शहद की शुद्धता की पहचान करने का तरीका (How to check the purity of honey)

1. वॉटर टेस्ट: आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर डॉ. डिंपल जांगड़ा के अनुसार, यदि आपको शहद खाना बहुत पसंद है तो इसकी शुद्धता की पहचान भी करना जरूरी है. मार्केट में कई चीजों में खूब मिलावट करके बेचा जाता है. आपको समझ ही नहीं आएगा कि आप जो शहद लेकर आए हैं वो शुद्ध है या अशुद्ध. इसकी जांच करने के लिए आप घर पर प्योरिटी टेस्ट करें. शहद शुद्ध है या नहीं, ये जानने के लिए पानी में टेस्ट करें. इसके लिए एक चम्मच शहद लें. इसे एक गिलास पानी में डालकर जल्दी-जल्दी मिक्स करें. यदि शहद घुल जाए तो यह अशुद्ध है और पानी में ना घुले तो आपका शहद शुद्ध है.

2. पेपर टॉवल टेस्ट: आप पेपर टॉवल पर आप एक बूंद शहद डालें. यदि यह दाग छोड़ता है तो यह अशुद्ध है. शहद में मॉइश्चर होने के कारण ऐसा हो सकता है. शहद अगर पेपर टॉवल पर दाग-धब्बा नहीं लगता है तो शहद पूरी तरह से शुद्ध और खरा है.

3. फ्लेम टेस्ट: इसके लिए एक टिशू को शहद में डुबाएं और इसमें आग लगाएं. अगर यह टिशू जल जाता है तो शहद शुद्ध है. ऐसा इसलिए क्यों कि शहद ज्वलनशील होता है. आग नहीं लगती है तो समझ लें कि आप जो शहद खा रहे हैं वह नकली है. उसमें मिलावट है.

4. हीट टेस्ट: शहद को गर्म करके चेक करें. अगर यह कैरेमलाइज होकर बेहतर अरोमा छोड़ने लगे है तो यह शुद्ध है और शहद में से यदि झाग निकलने लगे तो समझ लें कि यह अशुद्ध और मिलावटी है. इसे बिल्कुल भी न खाएं.

5. वेनेगर टेस्ट: इसके लिए एक छोटा चम्मच शहद को एक छोटे चम्मच सिरका में डालकर मिक्स करें. अगर शहद में से बुलबुले या सनसनाने जैसी प्रतिक्रिया हो तो फिर यह अशुद्ध और नकली है. अगर ऐसा कुछ भी नहीं होता है तो शहद पूरी तरह से शुद्ध और असली है. आप इसका सेवन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: सिर्फ पानी में साफ करने से नहीं निकलेगा पत्तागोभी में चिपका खतरनाक कीड़ा, ये है 100% इसे काटने धोने, पकाने का सही तरीका


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-are-you-eating-real-or-fake-honey-do-these-5-purity-tests-at-home-yourself-to-know-its-quality-asli-nakli-shahad-ki-pahchan-kaise-karen-8912698.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here