Home Food क्या है लाल और ऑरेंज गाजर में अंतर? पोषण में भी अलग,...

क्या है लाल और ऑरेंज गाजर में अंतर? पोषण में भी अलग, जान लें किसका कब होता है यूज

0
5


Last Updated:

लाल गाजर का रंग काफी डार्क होता है और यह आमतौर पर मीठे स्वाद वाली होती है.  इसे सलाद, अचार और गाजर का हलवा बनाने में अधिक उपयोग किया जाता है. जबकि, ऑरेंज गाजर हल्के नारंगी रंग की होती है और इसका स्वाद थोड़ा हल्का…और पढ़ें

क्या है लाल और ऑरेंज गाजर में अंतर? पोषण में भी अलग, जान लें इसका यूज

गाजर के रूप.

Red Vs Orange Carrot Difference: ठंड में गाजर का उत्पादन बढ़ जाता है और गाजर स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं. बाजार में आमतौर पर दो प्रकार की गाजर देखने को मिलती हैं- लाल गाजर और ऑरेंज गाजर. दोनों के स्वाद, रंग और पोषण में अंतर होता है और यह जानना जरूरी है कि कौन-सी गाजर किसके लिए बेहतर है.

लाल गाजर का रंग काफी डार्क होता है और यह आमतौर पर मीठे स्वाद वाली होती है.  इसे सलाद, अचार और गाजर का हलवा बनाने में अधिक उपयोग किया जाता है. जबकि, ऑरेंज गाजर हल्के नारंगी रंग की होती है और इसका स्वाद थोड़ा हल्का और कम मीठा होता है. यह ज्यादातर जूस, सूप और कच्चे खाने के लिए उपयोग में लाई जाती है.

लाल गाजर में लाइकोपीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. इसमें विटामिन ए और विटामिन सी की अधिक मात्रा होती है, जो आंखों और त्वचा के लिए अच्छी है. लाल गाजर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र के लिए लाभदायक है. वहीं, ऑरेंज गाजर में बीटा-कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में विटामिन ए में बदलता है.  यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है. इसमें कैलोरी कम होती है, इसलिए यह वजन घटाने के लिए फायदेमंद है. इसमें आयरन और पोटैशियम भी पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है.

लाल गाजर को हलवा, पराठा, अचार और सब्जी बनाने में उपयोग किया जाता है . ज्यादातर सर्दियों के मौसम में पाई जाती है. ऑरेंज गाजर को सलाद, जूस, सूप और कच्चा खाने के लिए बेहतर माना जाता है. यह पूरे साल बाजार में आसानी से उपलब्ध रहती है. लाल गाजर ठंडे मौसम में अच्छी तरह से उगती है और इसे सर्दियों में उगाया जाता है. वहीं ऑरेंज गाजर का उत्पादन पूरे साल किया जा सकता है और यह अधिक गर्म और नमी वाली जलवायु में भी उगाई जा सकती है.

homelifestyle

क्या है लाल और ऑरेंज गाजर में अंतर? पोषण में भी अलग, जान लें इसका यूज


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-what-is-the-difference-between-dark-red-carrot-and-orange-carrot-know-nutritional-benefits-8967300.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here